कलेक्टर ने मतगणना स्थल का किया अवलोकन

शिवपुरी (IDS-PRO) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव दुबे ने आज अधिकारियों के साथ नगर पालिका परिषद शिवपुरी के मतों की गणना हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिवपुरी में बनाए गए मतगणना स्थल का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। श्री दुबे ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक सिंह, अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी श्री डी.के.जैन, डिप्टी कलेक्टर श्री आर.के.पाण्डे, एससीओपी श्री तोमर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जिला कलेक्टर श्री दुबे ने मतगणना स्थल का अवलोकन करते हुए डाकमतपत्र की गणना, मतगणना कक्षों में उम्मीदवार एवं निर्वाचन अभिकर्ता, मतदान कर्मियों की बैठक व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मतगणना स्थल पर मीडिया कर्मियों के लिए बनाए जाने वाले मीडिया कक्ष का भी अवलोकन कर आवश्यक व्यवस्थाएं करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 841 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1038 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 970 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1038 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 990 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1077 views
    भगवान के साथ रोटी