कलेक्टर ने 116 कर्मचारियों को नोटिस थमाया

शिवपुरी (IDS-PRO) त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वााचन 2014-15 के तहत आयोजित किए गए मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण दो जनवरी एवं 04 जनवरी 2015 में अनुपस्थित रहे 116 कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव दुबे द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा है। निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत न करने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध शासन के नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

अनुपस्थित कर्मचारियों में शिक्षा विभाग के 56, वन विभाग के 09, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के 05, नगर पंचायत बदरवास के 02, कृषि उपज मंडी बैराड़ के 02, कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी के 05, अनुविभागीय अधिकारी कृषि पोहरी के 04, नगरपालिका शिवपुरी के 03, सिंध परियोजना नरवर के 05, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शिवपुरी के 04, कृषि उपज मंडी समिति शिवपुरी के 03, विद्युत वितरण कंपनी के 03, जल संसाधन शिवपुरी, वाणिज्यकर एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा शिवपुरी के 02-02 एवं लो.नि.वि.वि.यां., सहायक पंजीयक सहकारिता, जिला उद्योग केन्द्र, आईटीआई पिछोर, उद्यान विभाग शिवपुरी, एसडीओ कृषि कोलारस, नगर पंचायत नरवर, जिला खाद्य अधिकारी एवं खेल विभाग शिवपुरी के एक-एक शामिल है।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 953 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1118 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1047 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1134 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1089 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1157 views
    भगवान के साथ रोटी