जलशाखा की आकस्मिक बैठक

शिवपुरी (IDS-PRO) शहर में व्याप्त जल संकट के संबंध में जलशाखा की आकस्मिक बैठक नगर पालिका परिषद शिवपुरी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मुन्नालाल कुशवाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश शर्मा, जलकर प्रभारी उपयंत्री श्री एस.के.मिश्रा एवं श्री के.एम.गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्री मुन्नालाल कुशवाह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जल्द से जल्द शहर की जल व्यवस्था को सुधारा जाए। उन्होंने कहा कि जलकर की बसूली में भी तेजी लाए। यदि किसी जलकरदाता द्वारा टेक्स जमा नहीं किया जाता तो उनके कनेक्शन काटे जाए। सीएमओ श्री कमलेश शर्मा ने बसूली में लगे कर्मचारियों को हिदायत दी कि बसूली में लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें अन्यथा संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पेयजल वितरण व्यवस्था में लगे समस्त पम्प अटेण्डरों की बैठक आगामी 20 जनवरी को गांधीपार्क स्थित नपा.परिसर में आहूत करने के निर्देश भी दिए। जिसमें पम्प अटेण्डरों द्वारा किए जा रहे कार्य की समीक्षा की जाएगी।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 886 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1070 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1003 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1086 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1035 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1109 views
    भगवान के साथ रोटी