जाति प्रमाण पत्र न होने पर देना होगा शपथ पत्र

शिवपुरी (IDS-PRO) त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ावर्ग के अभ्यर्थी को नाम निर्देशन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र देना होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यदि अभ्यर्थी के पास नाम निर्देश पत्र भरते समय जाति प्रमाण पत्र नहीं है तो वह अपनी जाति संबंधी शपथ पत्र नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा प्रारंभ होने के पहले रिटर्निंग ऑफिसर को दे सकता है। उक्त आशय की जानकारी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव दुबे ने दी।

जाति प्रमाण पत्र अथवा शपथ पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर अभ्यर्थी का नाम निर्देशन पत्र निरस्त हो जायेगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी को पंचायत एवं बिजली बिल के अदेय प्रमाण पत्र भी नाम निर्देशन पत्र के साथ देने होंगे। आयोग द्वारा यह निर्णय आरक्षित पद पर निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिये लिया गया है। त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन पर प्राप्त करने का कार्य 22 दिसम्बर से प्रातः 10.30 बजे अपरान्ह 3 बजे तक किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 29 दिसम्बर 2014 होगी।

श्री दुबे ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के लिए रिटर्निंग आॅफिसर जिला कलेक्टर रहेंगे। जो जिला मुख्यालय पर नाम निर्देशन पर प्राप्त करेंगे। जबकि जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच और पंच पद के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति के कार्य के लिए रिटर्निंग आॅफिसर संबंधित तहसील के तहसीलदार रहेंगे।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 833 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1032 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 962 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1027 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 981 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1071 views
    भगवान के साथ रोटी