जाबकार्ड धारी परिवार अपने आधारकार्ड बनवाए

शिवपुरी : जिले में मनरेगा योजना अंतर्गत समस्त सक्रिय जाॅबकार्ड धारी परिवार के सदस्यों के आधार नम्बर बनवाने हेतु जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तरों पर शिविर आयोजित किए जा रहे है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. के. मौर्य ने समस्त जाबकार्डधारियों से अपील की है कि वे जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए जा रहे शिविरों में पहुंचकर अपने आधारकार्ड बनवाए, जिससे भविष्य में मनरेगा के भुगतान में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मौर्य ने जिले के सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इन शिविरों में ग्राम रोजगार सहायक एवं सचिव समस्त जाॅबकार्डधारी परिवारों के सदस्यों के आधार नम्बर बनवाकर 15 अगस्त 2015 के पूर्व मनरेगा साफ्ट पर दर्ज कराए। उल्लेखनीय है कि मनरेगा योजना अंतर्गत जिले की समस्त जनपद पंचायतों में आॅनलाईन अनुसार सक्रिय जाॅबकार्डधारी परिवार के सदस्यों की संख्या 1 लाख 73 हजार 674 है, जिसके विरूद्ध अभी तक 10 हजार 498 जाॅबकार्डधारी परिवार के सदस्यों के आधार नम्बर ही मनरेगा साफ्ट पर दर्ज किए गए है।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 692 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 898 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 828 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 897 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 856 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 944 views
भगवान के साथ रोटी