तिघरा में पुनः होगा मतदान

शिवपुरी (IDS-PRO) राज्य निर्वाचन आयोग ने जिले के विकासखण्ड पोहरी के मतदान केन्द्र क्रमांक-164 नवीन प्राथमिक शाला भवन तिघरा में स्थगित किए मतदान को 24 फरवरी 2015 को प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान पुनः शुरू करने की स्वीकृति दी है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव दुबे ने बताया कि मतदान केन्द्र क्रमांक-164 नवीन प्रा.शाला भवन तिघरा में नियम 71(1) के तहत उन मतदाताओं को जिन्होंने स्थगित मतदान के पहले अपने मताधिकार का उपयोग कर लिया है, उन्हें पुनः मत देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नियम 71(2) एवं नियम (न) के तहत पीठासीन अधिकारी को नई मतपेटी एवं नई ईव्हीएम मतदान हेतु उपलब्ध कराई जाएगी।

एसडीएम एवं एसडीओपी पूरे समय मतदान केन्द्र पर उपस्थित
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दुबे ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पोहरी और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पोहरी को निर्देश दिए कि वे  24 फरवरी को प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संयुक्त रूप से मतदान केन्द्र पर पूरे समय उपस्थित रहकर मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराना सुनिश्चित करें।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 877 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1066 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1001 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1074 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1029 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1100 views
भगवान के साथ रोटी