त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव कार्यक्रम में आंशिक संशोधन

शिवपुरी (IDS-PRO) मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 हेतु पूर्व में जारी निर्वाचन कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। आयोग द्वारा जारी संशोधित आदेश के अनुसार जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकासखण्ड मुख्यालय पर ईव्हीएम से की जाने वाली मतों की गणना प्रथम चरण में 16 जनवरी को दूसरे चरण में 4 फरवरी को एवं तीसरे चरण में 22 फरवरी को होगीं। इसी संशोधन आदेश के अनुसार अब जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का सारणीकरण व निर्वाचन के परिणामों की घोषणा तथा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए विकासखण्डस्तरीय सारणीकरण अब पहले, दूसरे व तीसरे चरण के लिए एक ही तारीख मंगलवार 24 फरवरी 2015 को होगा। इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का जिला मुख्यालय पर सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम अब पहले, दूसरे व तीसरे चरण के लिए एक ही तारीख बुधवार 25 फरवरी 2015 को प्रातः 10.30 बजे से घोषित किये जायेंगे। शेष निर्वाचन कार्यक्रम यथावत प्रभावशील रहेगा।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 914 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1088 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1020 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1105 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1061 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1130 views
    भगवान के साथ रोटी