दो मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतदान

शिवपुरी (IDS-PRO) त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत जनपद पंचायत खनियांधाना की ग्राम पंचायत नौहरा के मतदान केन्द्र क्रमांक-186 प्राथमिक शाला भवन कक्ष क्रमांक-1 राजनगर और मतदान केन्द्र क्रमांक-187 प्राथमिक शाला भवन कक्ष क्रमांक-2 राजनगर के लिए निर्धारित पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए 15 जनवरी 2015 को प्रातः 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक पुनर्मतदान किया जाएगा। जबकि मतों की गणना और सारणीकरण तथा निर्वाचन परिणाम की घोषणा आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार होगी।

कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा म.प्र. पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 72(2)(क) के अंतर्गत प्रदर्शन शक्तियों का प्रयोग करते हुए जनपद पंचायत खनियांधाना के ग्राम पंचायत नौहरा के मतदान केन्द्र क्रमांक-186 प्राथमिक शाला भवन कक्ष क्रमांक-1 राजनगर और मतदान केन्द्र क्रमांक-187 प्राथमिक शाला भवन कक्ष क्रमांक-2 राजनगर में पंच, सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए पुनः मतदान किया जाएगा।

कलेक्टर ने विकासखण्ड खनियांधाना के रिटर्निंग अधिकारी (पंचायत निर्वाचन) को निर्देश दिए है कि निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी (जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच) पद के अभ्यर्थियों को और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को लिखित में दी जाए, पावती प्राप्त कर अभिलेख में सुरक्षित रखी जाए। सहायक रिटर्निंग आॅफिसर / संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर सूचना चस्पा की जाए। मतदाताओं की जानकारी के लिए उक्त ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांवो में मुनादी कराई जाए।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 877 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1066 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1001 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1074 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1029 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1100 views
    भगवान के साथ रोटी