नवीन उपकेन्द्रों में प्रभावित होगी विद्युत आज से

शिवपुरी (IDS-PRO) जिला शिवपुरी के अंतर्गत नवीन 33/11 के.व्ही. एवं 5 एमव्हीए विद्युत उपकेन्द्र रामगढ़ तहसील बदरवास एवं मुहारी तहसील पिछोर से संबंधित 33 के.व्ही. लाईन, 11 के.व्ही. लाईन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इन नवीन उपकेन्द्रों, 33 के.व्ही.लाईन एवं 11 के.व्ही.लाईन को 31 अक्टूबर से ऊर्जीकृत किया जाएगा। ऊर्जीकरण उपरांत लाईनों में 33000 बोल्ट एवं 11000 बोल्ट का करेंट प्रवाहित होगा।
नव निर्मित लाईनों से दूर रहें ग्रामीणजन
उप महाप्रबंधक (एसटीसी) म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लिमि. शिवपुरी ने 33/11के.व्ही.उपकेन्द्र रामगढ़ एवं विद्युत लाईनों से संबंधित ग्राम- बहादुरा, रामगढ़, झण्डी, कुटवारा, पीरोंठ इत्यादि ग्राम तथा 33/11के.व्ही. उपकेन्द्र मुहारी एवं विद्युत लाईनों से संबंधित ग्राम रेड्डी चैराहा, हीरापुर, छोटी मुहारी एवं बड़ी मुहारी आदि गांव के निवासीगण, कृषक एवं अन्य सर्वसाधारण से आग्रह किया है कि नव निर्मित लाईन से नीचे अपनी फसलों का खलियान/भूसा एवं अन्य ज्वलन शील पदार्थ न रखें, लाईन के नीचे स्वयं का अथवा जानवरों का स्थाई अथवा अस्थाई आवास का निर्माण न करें, लाईन के पोल, स्टे तथा अन्य उपकरणों को नहीं छुएं एवं लाईन से छेड़छाड़ न करें, लाईन के पोल, स्टे आदि से अपने मवेशियों को नहीं बांधें तथा दूर रखें।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 953 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1117 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1047 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1134 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1089 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1157 views
भगवान के साथ रोटी