निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मृतक के परिवारजनों को मिलेगी 5 लाख रूपए

शिवपुरी (IDS-PRO) म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मृत पीठासीन अधिकारी एवं सहायक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय ठर्रा के परिजनों को पांच लाख रूपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है।

अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि वह निर्वाचन ड्यूटी के दौरान मृत पीठासीन अधिकारी एवं सहायक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय ठर्रा स्व.श्री बल्लभ शर्मा के परिवारजन(पत्नी) का नाम, बैंक खाता क्रमांक, आई.एफ.एस.कोड तथा बैंक का नाम सहित संपूर्ण जानकारी तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय शिवपुरी को भेजें।

उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत नरवर के मतदान केन्द्र क्रमांक 144 नैनागिर के पीठासीन अधिकारी स्व.श्री बल्लभ शर्मा सहायक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय ठर्रा की मृत्यु निर्वाचन ड्यूटी के दौरान होने से उनके परिवारजनों को पांच लाख रूपए की अनुग्रह राशि स्वीकृत की गई है। उक्त राशि का भुगतान संबंधित मृतक के परिवारजनों को तत्काल किया जाना है।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 658 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 847 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 793 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 840 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 815 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 907 views
भगवान के साथ रोटी