प्रथम चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण

शिवपुरी (IDS-PRO) जिले के प्रथम चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। मतदान दल मतदान कार्य हेतु मतदान केन्द्रों के लिए आज रवाना हो गए।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव दुबे ने बताया कि प्रथम चरण में जिले की चार नगर निकायों, करैरा, कोलारस, बैराड़ और खनियांधाना में 28 नवम्बर को प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के लिए मतदान होगा। प्रथम चरण में 56 हजार 251 मतदाता 73 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिसमें 25 हजार 716 पुरूष एवं 26 हजार 575 महिला मतदाता शामिल है।

जिले की करैरा नगर निकाय में 26 मतदान केन्द्रों पर कुल 19 हजार 121 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिसमें 10 हजार 85 पुरूष एवं 9 हजार 36 महिला मतदाता शामिल है। कोलारस नगरीय निकाय में 17 मतदान केन्द्रों पर कुल 13 हजार 687 मतदाता, जिसमें 7 हजार 114 पुरूष मतदाता, 6 हजार 573 महिला मतदाता, नगरीय निकाय बैराड़ में 15 मतदान केन्द्रों पर कुल 12 हजार 781 मतदाता, जिसमें 6 हजार 972 पुरूष मतदाता, 5 हजार 809 महिला मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे और जिले की खनियांधाना नगरीय निकाय में 15 मतदान केन्द्रों पर कुल 10 हजार 702 मतदाताओं में 5 हजार 545 पुरूष, 5 हजार 157 महिला मतदाता शामिल है।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 841 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1038 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 970 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1038 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 990 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1077 views
    भगवान के साथ रोटी