फसल बोने से पूर्व बीज उपचार कर प्राप्त कर सकते है अधिक लाभ

शिवपुरी (IDS-PRO) कृषक भाई फसल बोने से पूर्व बीज उपचार, कल्चर उपचार एवं दलहनी फसलों में अमोनियम मोलिब्डेनम का उपचार करके फसलों की बुबाई कर फसल लागत कम करके 10 से 20 प्रतिशत तक अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते है।
उप संचालक कृषि ने बताया कि नवीन उन्नत तकनीकी एवं नये अनुशंधानों से यह सिद्ध हो चुका है कि बीज उपचार करके हम अपनी फसल को कीट-व्याधि से बचाने के अलावा उर्वरकों की पूर्ति भी कर सकते है जैसे कि रासायनिक या जैविक फफूंद नाशक से बीज उपचार करने पर फसलें भूमि जनित एवं बीज जनित रोगों से तो सुरक्षित रहती ही है साथ ही फसल के प्रारंभिक बढ़वार अवस्था में भी अन्य कोई रोग का प्रकोप नहीं होता है। रासायनिक फफंूदी नाशकों में कार्बेन्डाजिम, थायरम, कार्बोक्सिम, मेन्कोजेव आदि की 2-3 ग्राम मात्रा प्रति किलों ग्राम बीज की दर से उपचारित करते है। जैविक फफंूदी नाशकों में ट्राइकोडर्मा विरडी 5 ग्राम प्रति किलों बीज की दर से बीज को उपचार करके बोना चाहिए। दीमक एवं अन्य भूमिगत कीटों की रोकथाम हेतु 2.5 से 5 मि.ली. मात्रा प्रति किलो बीज की दर से क्लोरों पाइरीफाॅस 20 ई.सी. दवा से उपचारित करना चाहिए।
इसी प्रकार रायजोबियम कल्चर, पीएसबी कल्चर, एजेक्टोबैक्टर, एजोइस्पाइरिलम, पोटाश एवं जिंक मोबलाइजिंग बैक्टीरिया 5 ग्राम प्रति किलो बीज तथा दलहनी फसलों को अमोनियम मोलिब्डेनम 1-2 ग्राम प्रति किलो बीज से उपचारित कर बोनें पर उर्वरक की मात्रा कम की जा सकती है।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 800 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 998 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 928 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 994 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 952 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1041 views
भगवान के साथ रोटी