मतदानकर्मी निर्वाचन स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होकर कराएं- श्री कबीरपंथी

शिवपुरी (IDS-PRO) राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन 2014 हेतु शिवपुरी जिले के लिए नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक श्री जी.पी.कबीरपंथी ने सेक्टर अधिकारी एवं मतदान दल के सदस्यों को निर्देश दिए कि वे नगरीय निकाय निर्वाचन स्वतंत्र एवं निष्पक्ष होकर संपादित कराएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के संबंध में अगर किसी को कोई शंका या समस्या हो तो उसे प्रशिक्षण के दौरान ही निराकृत करा लें।

श्री कबीरपंथी ने उक्त आशय के निर्देश नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु नियुक्त किए गए सेक्टर आॅफीसरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में दिए। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक सिंह सहित मास्टर ट्रेनर्स एवं सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे। कबीरपंथी ने इस दौरान जिला मुख्यालय पर आयोजित मतदान दल के सदस्यों को प्रदाय किए जा रहे प्रथम चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अपर कलेक्टर श्री शेख ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सेक्टर आॅफीसर मतदान प्रक्रिया की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। सेक्टर आॅफीसर के साथ ही उन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट के भी अधिकारी दिए गए है। सभी सेक्टर अधिकारी अपने-अपने सेक्टरों का भ्रमण कर उनमें पाई जाने वाली खामियों को दूर करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नगरीय निकाय के निर्वाचन में पहली बार ई.व्ही.एम.मशीनों के द्वारा मतदान होगा। जिसमें अध्यक्ष एवं नगरीय निकाय के पार्षद हेतु अलग-अलग बैलिट यूनिटों का मतदाता द्वारा उपयोग किया जाएगा। साथ ही इन चुनावों में पहली बार फोटो युक्त मतदाता सूची का भी उपयोग होगा। उन्होंने सेक्टर आॅफीसरों को कहा कि मतदान के दिन अपने सेक्टर में मतदान प्रक्रिया पर पूरी तरह निगरानी एवं नजर रखें। किसी भी मतदान केन्द्र पर समस्या आने पर तत्काल केन्द्र पर पहुंचकर निकराकरण कराएं।

प्रशिक्षक के रूप में प्रो. ए.पी.गुप्ता ने सेक्टर अधिकारियों को मतदान के पूर्व तैयार की जाने वाली कंट्रोल यूनिट, माॅकपोल आदि के संबंध में जानकारी देते  हुए बताया कि नोटा सहित 15 उम्मीदवार से अधिक होने पर एक से अधिक बैलिट यूनिट का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ई.व्ही.एम. मशीन के बैलिट यूनिट पर अध्यक्ष पद के लिए सफेद रंग का मतपत्र और नगर पालिका के पार्षद पद के लिए पीला और नगर पंचायत के पार्षद पद के लिए नीले रंग का मतपत्र रहेगा। अध्यक्ष पद के लिए बैलिट यूनिट पीठासीन अधिकारी के वाई तरफ और पार्षद पद के लिए उपयोग में होने वाली बैलिट यूनिट दांयी तरफ रखी जाएगी।

उन्होंने बताया कि कि एबीसीटी, स्ट्रीपशील के नंबरों का हिसाब पीठासीन की डायरी में देना होगा। प्रशिक्षण में अमिट स्याही का उपयोग, मतदाता पर्ची, टेण्डर वोट, उपयोग में होने वाले विभिन्न लिफाफों, मतदान के पूर्व मोकपोल, राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता की पहचान हेतु निर्धारित पहचान पत्र, मतदाता फोटोयुक्त पर्चियां, निर्वाचक नामावली की फोटोयुक्त चिंहित प्रतियां, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी, क्रमांक एक, दो, तीन के दायित्व की जानकारी प्रदाय की गई।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 1023 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1201 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1126 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1210 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1157 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1227 views
    भगवान के साथ रोटी