राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ 24 जनवरी को

शिवपुरी (IDS-PRO) निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जनवरी को शासकीय अवकाश होने से राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ 24 जनवरी को सभी शासकीय विभागों, कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में लिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विशेष रूप से युवाओ की गतिविधियों में शामिल करने का कहा गया है। इसी तारतम्य में 24 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिलाधीश कार्यालय शिवपुरी के सभाकक्ष में शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य समारोह विवेकानंद सभागार में
राष्ट्रीय मतदाता दिवस का मुख्य समारोह शा.श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के विवेकानंद सभागार में 25 जनवरी 2015 को प्रातः 11 बजे से आयोजित किया गया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिवपुरी के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री प्रेम नारायण नागर होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव दुबे द्वारा की जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व में महाविद्यालय स्तर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तरूण सिंह सेंगर, द्वितीय स्थान कु.मानसी गुरूवक्शानी, तृतीय स्थान हर्ष प्राप्त सिंह पवैया, स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तरूण सिंह सेंगर, द्वितीय स्थान कु.सुमन जाटव, तृतीय स्थान कु.अनुष्ठा शर्मा, वाद-विवाद प्रतियोगिता पक्ष में प्रथम हर्ष प्रताप सिंह, द्वितीय कु.मानसी गुरूवक्शानी, तृतीय कु.सलौनी जैन तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता विपक्ष में प्रथम तरूण सिंह सेंगर, द्वितीय आयुष भदौरिया, तृतीय स्थान संचित शर्मा ने प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसी प्रकार विद्यालय स्तर पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हारिस खांन, द्वितीय स्थान आनंद धाकड़, तृतीय स्थान कु.दीपा राठौर तथा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम रवि सगर, द्वितीय रिकू रजक, तृतीय स्थान कृष्णकांत मोरवाल ने प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया जाएगा।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 877 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1066 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1001 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1074 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1029 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1100 views
भगवान के साथ रोटी