वार्ड – 15 को मिली नलकूप की सौगात

शिवपुरी (IDS-PRO)जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने नगर पालिका परिषद शिवपुरी के वार्ड क्रमांक-15 के अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य बस्ती में पेयजल समस्या के निदान हेतु एक नलकूप खनन एवं पम्प सेट स्थापना कार्य के लिए कुल 3 लाख 25 हजार रूपए की राशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदाय की है।

आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक श्री आई.यू.खांन ने बताया कि नगर पालिका परिषद शिवपुरी के वार्ड क्रमांक 15 के अंतर्गत अनुसूचित जाति बस्ती विकास मद के तहत अनुसूचित जाति बस्ती में तीन लाख 25 हजार रूपए की लागत से नलकूप खनन एवं पम्प सेट स्थापना का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नलकूप खनन एवं पम्पसेट स्थापना कार्य के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद शिवपुरी को निर्माण एजेन्सी नियुक्त किया है।

उल्लेखनीय है कि जिले में संचालित स्वच्छता अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति वस्ती में निवास करने वाले लोगों ने पानी की समस्या के निदान हेतु जिला कलेक्टर के समक्ष अपनी समस्या रखी थी। जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति की बस्तियों में रहने वाले लोगों की पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसका निराकरण करने का बस्ती वासियों को अस्वस्त किया था। इसी कड़ी में उक्त नलकूप खनन की स्वीकृति प्रदाय की गई है।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 885 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1070 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1003 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1084 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1035 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1107 views
भगवान के साथ रोटी