विशाल कैंसर कीमोथेरेपी शिविर 27 फरवरी को

शिवपुरी (IDS-PRO) एशियन कैंसर संस्थान बम्बई के विश्व प्रसिद्व कैंसर विशेषज्ञ डाॅ. दिनेश पेंढारकर की उपस्थिति में जिला चिकित्सालय शिवपुरी में 27 फरवरी 2015 शुक्रवार को प्रातः 8 से 10 बजे तक कैंसर कीमोथेरेपी का विशाल शिविर आयोजित किया गया है। इस शिविर में कैंसर के कीमोथेरेपी उपचार हेतु कैंसर रोगियों का परीक्षण किया जावेगा तथा शिविर में ही उनको जिला चिकित्सालय से निःशुल्क कीमोथेरेपी सुविधा हेतु व्यवस्था की जायेगी। शिविर का लाभ लेने हेतु कैंसर रोगी अपना पंजीयन 26 फरवरी 2015 तक करा सकते है।

डाॅ. पेंढारकर अत्यंत सीमित समय के लिए इस शिविर हेतु सेवाएं देने हेतु सहमत हुए है। अतः इस शिविर का लाभ लेने के इच्छुक रोगी समय का विशेष ध्यान रखे और 26 फरवरी तक जिला चिकित्सालय में अपने पूरे रिकार्ड के साथ उपस्थित होकर अपना पंजीयन अवश्य करा लें। शिविर के दिन केवल पूर्व से पंजीकृत रोगियों को ही लाभान्वित किया जा सकेगा। पूर्व से विभिन्न कैंसर चिकित्सालयों में कीमोथेरेपी का उपचार ले रहे जिले के कैंसर रोगियों से सिविल सर्जन डाॅ. गोविन्द सिंह द्वारा अपील की गई है, कि कैंसर रोगी जिला चिकित्सालय में अपना पंजीयन 26 फरवरी तक जरूर करा ले एवं शिविर में पधार कर डाॅ. पेंढारकर की सेवाएं का लाभ उठाए। कैंसर कीमोथेरेपी रोगियों को अब पैसा खर्च कर अपने कैंसर कीमोथेरेपी हेतु कही भटकने की जरूरत नहीं है। ऐसे जिले के समस्त रोगी अपना पंजीयन करा ले, जिससे उन्हें निःशुल्क कीमोथेरेपी  उपचार जिला अस्पताल में ही मिल सकें।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 629 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 802 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 758 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 797 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 785 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 876 views
भगवान के साथ रोटी