सांसद आदर्श ग्राम योजना के क्रियान्वयन हेतु समिति गठित

शिवपुरी (IDS-PRO) भारत शासन द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना की शुरूआत की गई है। योजनान्तर्गत प्रत्येक सांसद (लोकसभा/राज्यसभा) अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र से एक ग्राम पंचायत को सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए चयनित किया गया है। ग्वालियर सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में जिले के करैरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत सिरसौद का चयन किया गया है। सांसद आदर्श ग्राम योजना के कियान्वयन हेतु ग्वालियर सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। जिसके नोडल अधिकारी कलेक्टर श्री राजीव दुबे एवं प्रभारी अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य होंगे।

कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने बताया कि गठित समिति में सदस्य के रूप में जिला पंचायत के अति.मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वन मण्डलाधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कार्यपालन यंत्री जन संसाधन विभाग, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग शिवपुरी, म.प्र.वि.वि.क.लि.शिवपुरी के कार्यपालन यंत्री, जिला योजना अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा केन्द्र शिवपुरी के जिला परियोजना समन्वयक, उपसंचालक किसान कल्याण विभाग, सहा.संचालक उद्यानिकी विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, सहकारी संस्थाएं शिवपुरी के उपायुक्त, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र शिवपुरी, ग्रामोद्योग शिवपुरी के प्रबंधक, जिला मलेरिया अधिकारी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, उपसंचालक सामाजिक न्याय, जिला क्रीड़ा अधिकारी, उपसंचालक पशुचिकित्सा विभाग, प्रबंधक जिला अग्रणी बैंक शिवपुरी, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी, उपसंचालक जनसंपर्क, सहायक संचालक मत्स्य विभाग, सरपंच ग्राम पंचायत सिरसौद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी करैरा शामिल है।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 914 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1088 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1020 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1105 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1061 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1130 views
    भगवान के साथ रोटी