स्वाईन फ्लू के प्रति लोगों को जागरूक करें

शिवपुरी (IDS-PRO) प्रमुख सचिव स्वास्थ्य श्री प्रवीर कृष्ण प्रदेश के स्वाईन फ्लू के नियंत्रण के प्रयासों की वीडियोकाॅफ्रेंस के माध्यम से जिलेवार समीक्षा कर जिला कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली। प्रमुख सचिव ने सभी जिला कलेक्टर को निर्देश दिए कि वह स्वाईन फ्लू के नियंत्रण की प्रतिदिन प्रातःकाल में समीक्षा करें।

जिला मुख्यालय पर स्थित एन. आई. सी. के वीडियो कान्फेसिंग हाॅल में समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. के. मौर्य, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे. पी. करोडि़या, सिविल सर्जन डाॅ. गोविन्द्र सिंह, जिला चिकित्सालय के चिकित्सकगण तथा निजी चिकित्सकगण आदि उपस्थित थे।

श्री प्रवीर कृष्ण ने स्वाईन फ्लू के नियंत्रण हेतु जिलेवार तैयार की गई रणनीति पर चर्चा कर किए जा रहे प्रयासों की अघतन जानकारी ली। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए कि सर्दी-जुखाम एवं बुखार से पीडि़त मरीजों को गंभीरता से लें और एग्रेसिव होकर उपचार करें। उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार के विभिन्न साधनों के साथ-साथ रेली आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक करें और उन्हे बताया जाए कि सर्दी-जुखाम, बुखार होने पर तत्काल चिकित्सा से उपचार लें। पीडि़त मरीज भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में न जाए, बल्कि अपने घर पर ही आराम करें। जिले में स्वाईन फ्लू के उपचार हेतु शुरू किए हेल्पलाईन टेलीफोन नम्बर को प्रचार-प्रसार कर लोगो की जानकारी में लाए। चिकित्सकों को भी प्रशिक्षण दिया जाए।

जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने बताया कि जिले के स्वाईन फ्लू के प्रति लोगों को जागरूक किए जाने हेतु स्वाईन फ्लू जागरूकता रेली निकाली गई। चिकित्सा अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों तथा आशा कार्यकर्ताओं को बीमारी के लक्षण एवं उपचार के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में स्वाईन फ्लू से रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण तथा उपचार व्यवस्था के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय शिवपुरी में सर्दी, जुकाम के रोगियों के परीक्षण तथा स्वाईन फ्लू स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जिला स्तर पर 24×7 कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष क्रमांक 07492, 230100, 230101 एवं 232340 है एवं जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी 9425188897, जिला सर्विलेंस अधिकारी 9425137586 एवं आई. डी. एस. पी. सेल 9993513242 पर सूचना तत्काल दी जा सकती है।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 982 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1149 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1076 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1161 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1115 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1186 views
भगवान के साथ रोटी