गृह मंत्री जापान यात्रा पर

केन्‍द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह इन दिनों जापान की यात्रा पर हैं। वे जापान के सेंदई शहर में आपदा जोखिम करने के बारे में 14-18 मार्च, 2015 के दौरान आयोजित संयुक्‍त राष्‍ट्र विश्‍व सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए वहां गए हैं।

14 मार्च, 2015 को सम्‍मेलन में राष्‍ट्र की ओर से वक्‍तव्‍य प्रस्‍तुत करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ह्योगो कार्य योजना ने आपदा जोखिम कम करने के लिए अपेक्षित गतिविधियों का खाका प्रदान किया है। इसके अंतर्गत सभी स्‍तरों पर निवारण, शमन, तैयारी और लचीलापन अपनाने की संस्‍कृति को बढ़ावा देना भी शामिल है। उसके बाद से आपदाओं से निबटने के काम में संसाधन निवेश करने और क्षमता बढ़ाने की दिशा में काफी प्रगति हुई है लेकिन इस दिशा में अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।

गृह मंत्री ने प्रतिभागियों से कहा कि वे प्रौद्योगिकी, विशेषज्ञता और आवश्‍यक संसाधनों में साझेदारी के जरिए अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग बढ़ाने के उपाय करें।

15 मार्च को श्री सिंह ने मंत्री स्‍तरीय गोल मेज बैठक की अध्‍यक्षता की। इसका उद्देश्‍य 2015 परवर्ती अंतर्राष्‍ट्रीय सहयोग बढ़ाने के बारे में एक फ्रेमवर्क तैयार करना था। श्री राजनाथ सिंह ने जापान और रूस के साथ आपसी बैठकों में भी हिस्‍सा लिया।

श्री राजनाथ सिंह ने आज प्रतिष्ठित तोक्‍यो संग्रहालय में भारतीय बौद्ध कला के बारे में कोलकाता संग्रहालय की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

  • Related Posts

    क्या कालर पकड़ कर हिला कर धक्का देकर लाइसेंस मांगने का तरीका उचित हैं….?

    दमोह । जी हाँ लाइसेंस मांगने का तरीका कालर पकड़ कर हिला कर धक्का देकर ऐसे मांगा जाता है लाइसेंस यह तरीका का दमोह यातायात थाना में पदस्थ एस. आई.…

    हमें गर्व है कि कोरोना वायरस की आयुर्वेदिक दवाई को हमने तैयार कर लि – योग गुरु रामदेव

    “विश्व व्यापी महामारी में आशा की जगी किरण” पतंजलि ने बना ली कोरोना पर दवाई, सात दिन बाद सभी पतंजलि स्टोर पर होगी उपलब्ध। नई दिल्ली । विश्व व्यापी कोरोना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 955 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1122 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1050 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1136 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1091 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1161 views
    भगवान के साथ रोटी