ऐ नदी

अपने उदगम की वेला में
अप्रतिम ऊर्जा के साथ
पत्थरो को तोडते हुए,
और फिर
पंछियों संग सुर मिला
गीत गाते हुए,
पहाड़ों के बीच
दरख्तों, बेलों औ’
चट्टानों से बतियाते,
अल्हड यौवन से मदमस्त
उछलती कूदती,
ऐ नदी !
तुम बहती रही, बढती रही |

आज भी वो सब
याद रखना होगा तुम्हें |
चाहे सपाट-समतल भूमि पर
बहना इतना आसान नहीं
पर अपनी संस्कृति संग
किनारो के बीच
मर्यादाओ के संग
बहना होगा,
आगे बढ़ना ही होगा !

हरियाली की
आस लिये
न जाने कितने
मरूथल जाग जायेगे
तुम्हारी आहट-मात्र से |
उन्हें जगाने हेतु
तुम्हें अनथक अनवरत
बहना ही होगा,
सारे झंझावातों को
समेटे अपने आँचल में |

न भूलो कि तुम खुद
सिमट नहीं सकती
किसी तालाब या झील
के सीमित दायरे में |
समय औ’ स्थान के
थपेड़े खाते हुए
अपना मग स्वयं
बनाते हुए
तुम्हे सिर्फ बहना है
आगे ही आगे बढ़ना है
अमराइयों से, वनों से
भुरभुराती मरुभूमि से
अपने अस्तित्व को
बरक़रार रखते |

बहो सुबह औ’ शाम
बहो सागर की
अथाह गहराइयों तक !
बहो क्योंकि तुम नदी हो !

Author: Himanshu Mahla (हिमांशु महला)

Related Posts

२०२३ की सबसे शानदार कविता

एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

रंग… अब बिदा भये

बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 914 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1088 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1020 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1105 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1058 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1130 views
भगवान के साथ रोटी