क्या लाया था साथ में

जो आया वो जाएगा, दुनिया एक सराय
कोई आगे चल दिया, कोई पीछे जाय।
क्या लाया था साथ में, क्या जाएगा साथ
आना खाली हाथ है, जाना खाली हाथ।
सुख में सारे यार हैं, दु:ख में साथी चार
इधर प्राण निकले उधर, हुई चिता तैयार।
क्या लाया था साथ में क्या जाएगा साथ
आना खाली हाथ है, जाना खाली
किस मद में फूला फिरे, क्या है तेरी साख
जिस दिन तन जल जाएगा, पड़ी मिलेगी राख।
खेल-खेल बचपन गया, गई जवानी सोय
बूढ़े तन को देखकर, अब काहे को रोय।
धन दौलत को देखकर, खो मत देना होश।
दुनिया में सबसे बड़ा, धन होता संतोष।
तन सेमल के फूल-सा, पल भर में मुरझाय
कंचन काया देखकर, तू काहे इतराय।
उमर बढ़ी, बचपन गया, अब तो आँखें खोल
उपर वाला जानता, तेरी सारी पोल।
लोभ, मोह से, झूठ से, भाग सके तो भाग
तन की चूनर में कहीं, लग जाए ना दाग़।
जिसके भीतर गूँजता, हर पल प्रभु का जाप
ऐसे प्राणी को नहीं, लगता कोई पाप।
धन के साथी सब मिलें, मन का मिले न कोय
जो मन का साथी मिले, दु:ख काहे को होय।
जब तक मन में लोभ है, मिटे न धन की आस
सागर तट पर कब बुझी, है प्यासे की प्यास।
तन मन सब निर्मल रहें, जब छूटे संसार
प्रभु चरणों में सौंप दो, जीवन का सब भार।
अंतरमन की बेल को, हरि सुमिरन से सींच
फूलों-सा मुस्काएगा, सौं काँटों के बीच।
प्रेम का धागा जो करे, कर ना सके तलवार
सारी दुनिया जीत ले, ढ़ाई आख़र प्यार।
जब तक साँसें चल रहीं, कर लीजै उपकार
वरना खाली जाएगा, परमपिता के द्वार।
मन ही मन में राखिए, प्रभु मिलन का राज़
जीवन के इस भोर में, सुन चुप की आवाज़।
सोने चाँदी से नहीं, देते हैं आशीश।
जो सुमिरन करता उसे, मिलते हैं जगदीश।
वैसा ही आनंद दे, हरि का अनहद नाद
जैसे गूँगे को मिले, मीठे गुड़ का स्वाद।
कोरी-कोरी देह में, भरो भक्ति के रंग
तू हरि जी के संग है, हरि जी तेरे संग।

Author: Govind Gupta (गोविंद गुप्ता)

Related Posts

२०२३ की सबसे शानदार कविता

एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

रंग… अब बिदा भये

बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 914 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 1088 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1020 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 1105 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1058 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1130 views
भगवान के साथ रोटी