उन सभी बेटियों को समर्पित, जो दूर, अपने संसार में व्यस्त हैं, और अपने घर गृहस्थी कि कर्तव्य निभा रहीं हैं…

माँ का घर ,
जो अब भी नहीं भूला !!

बरसों बीत गए ,
उस घर से विदा हुए ,
बरसों बीत गए ,
नई दुनिया बसाए हुए ,
पर न जानें क्या बात है ?
शाम ढलते ही मन ,
उस घर पहुँच जाता है !!

माँ की आवाज़ सुनने को ,
मन आज भी तरसता है ,
महक माँ के खाने की ,
आज भी दिल भरमाती है ,
शाम होते ही याद आता है ,
घर में हँसी व शोर का होना !!

पापा का काम से ,
लौट कर आते ही ,
चाय का प्याला पीना ,
दिन भर का हाल सुनाना ,
भाई का खेलते कुदते आना ,
शाम होते, याद आता है घर ,
जहाँ सदा मेहमानों का था ,
लगातार आना जाना !!

बहुत मुश्किल से ,
मन को समझाती हूँ ,
वो दिन बीत गए ,
अब तुम सपनों में ,
जी लिया करो ,
उन पलों को ,
जो लौट के कभी ,
न फिर आएंगे !!

आज भी , माँ से किए ,
वादों को निभाती हूँ ,
सबको ख़ुश रखने की
अथक कोशिश में ,
अपने आँसु पी जाती हूँ ,

कोई कह दे मेरे रब से ,
या तो शाम न ढला करे ,
या माँ के घर की ,
असहनीय याद न आया करे !!

बहुत ख़ुश हैं हम ,
अपनी इस दुनिया में ,
बिन माँगे सब पाया है ,
लेकिन दिल से यादें ,
कौन निकाल पाया है ??

माँ के घर की यादें ,
कौन भुला पाया है ??
माँ के घर की यादें ,
कौन भुला पाया है ??

  • Related Posts

    २०२३ की सबसे शानदार कविता

    एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

    रंग… अब बिदा भये

    बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 914 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1088 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1020 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1105 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1056 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1130 views
    भगवान के साथ रोटी