कहना ज़रूर

कभी जो आये मन में कोई बात
उसे कहना ज़रूर
न करना वक्त का इंतज़ार
न होना मगरूर ।

जब पिता का किया कुछ
दिल को छू जाये
तो जाकर गले उनके
लगना ज़रूर।
कभी जो आये मन में कोई बात
उसे कहना ज़रूर

बनाये जब माँ कुछ तुम्हारे मन का
कांपते हाथों को
चूम लेना ज़रूर।
कभी जो आये मन में कोई बात
उसे कहना ज़रूर

जब अस्त व्यस्त होके बीबी
भूल कर खुद को
घर संवारती नज़र आये
तो धीरे से उसके कानों में
“बहुत खूबसूरत हो “कहना ज़रूर
कभी जो आये मन में कोई बात
उसे कहना ज़रूर

आये जूझ कर दुनिया से
हमसफर जब भी
सुकून भरे कुछ पल साथ
गुजारना ज़रूर ।
कभी जो आये मन में कोई बात
उसे कहना ज़रूर

बच्चों को लगा कर गले
जब तब
व्यस्त हूँ पर दूर नहीं इक पल भी
ये बतलाना ज़रूर ।
कभी जो आये मन में कोई बात
उसे कहना ज़रूर

जड़ें कितनी भी गहरी हों
रिश्तों की सीने में
पनपते रहने की खातिर वक्त वे वक्त
इज़हार की बौछार करना ज़रूर
कभी जो आये …….

नहीं भरोसा वक्त का
साथ किसी का कब छूट जाये
कोई अपना न जाने कब रूठ जाये
तबादला हो जाये दिल या दुनिया से किसी का
उससे पहले दिल की बात
पहुंचाना ज़रूर ।

न करना वक्त का इंतज़ार
न होना मगरूर
कभी जो आये , मन में
कोई बात उसे कहना ज़रूर

साभार :- शिखा एरण

  • Related Posts

    २०२३ की सबसे शानदार कविता

    एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

    रंग… अब बिदा भये

    बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 975 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1142 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1071 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1155 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1107 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1183 views
    भगवान के साथ रोटी