धोनी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं

मुंबई ( इंटरनेट डेस्क ) इंडिया टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे। धोनी चोट के कारण 25 फरवरी से बांग्लादेश में शुरू हो रहे एशिया कप से बाहर हो गए हैं। धोनी की जगह अब विराट कोहली टीम की कप्तानी करेंगे। इस टूर्नमेंट में भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा लेंगी। धोनी को न्यू जीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट में खेलते हुए बाईं बगल में खिंचाव की समस्या हो गई थी। बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्हें पूरी तरह से फिट होने में 10 दिन लगेंगे। उनकी जगह टीम में दिनेश कार्तिक को शामिल किया गया है।
इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के बुरे प्रदर्शन के कारण धोनी एक्सपर्ट्स के निशाने पर हैं। पूर्व क्रिकेटर मनिंदर सिंह साफ-साफ कहते हैं कि धोनी से टेस्ट मैचों की कप्तानी ले लेनी चाहिए। पूर्व चयनकर्ता मोहिंदर अमरनाथ ने भी धोनी को डिफेंसिव बताते हुए उन्हें कप्तानी से हटाने की वकालत की है। सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और सुनील गावसकर ने भी धोनी की आलोचना की है। हालांकि वे अभी धोनी से कप्तानी छीने जाने के पक्ष में नहीं हैं।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम न्यू जीलैंड दौरे पर एक भी मैच नहीं जीत सकी थी और टेस्ट सीरीज 0-1 से और पांच मैचों की वनडे सीरीज 0-4 से हारी। इससे पहले साउथ अफ्रीका में वनडे सीरीज 0-2 से और टेस्ट सीरीज 0-1 से गंवाई थी। भारत ने किसी भी प्रतिस्पर्धी मैच में जीत पिछले साल नवंबर में वेस्ट इंडीज के खिलाफ कानपुर वनडे में दर्ज की थी। विदेशी सरजमीं पर भारत ने आखिरी जीत 2011 में किंगस्टन में दर्ज की थी जब पहले टेस्ट में उसने मेजबान को हराया था। उसके बाद से भारत वेस्ट इंडीज, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और न्यू जीलैंड में 14 टेस्ट हार चुका है।
  • Related Posts

    भारतीय कप्तान रवि शास्त्री की सेवा लेने का फैसला

    मुंबई ( इंटरनेट डेस्क ) टेस्ट श्रृंखला में भारत के लचर प्रदर्शन के बाद बोर्ड पर ठोस कदम उठाने का दबाव था। बीसीसीआई ने इसके साथ ही पूर्व खिलाड़ियों संजय…

    कोच डंकन फ्लेचर को हटाने की मांग, धोनी की कप्तानी पर उठे सवाल

    नई दिल्ली ( इंटरनेट डेस्क ) इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में पांचवें और अंतिम टेस्ट में भारत की पारी और 244 रन की हार के बाद पूर्व खिलाड़ियों ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 955 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1122 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1050 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1136 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1091 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1161 views
    भगवान के साथ रोटी