नगर निगम की कचरा गाड़ी अब राशन का आर्डर भी लेगी

“कोई घर से बाहर सामान लेने के लिए ना भटके इसलिए होगी होम डिलीवरी”
“किराना एवं दूध पहुंचेगा आपके घर”
इंदौर : संभागायुक्त श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज किराना सामान, राशन एवं दूध की होम डिलीवरी से संबंधित बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री आशीष सिंह, उपायुक्त श्री संदीप सोनी एवं श्री रजनीश कसेरा, सांची दुग्ध संघ के संयुक्त संचालक श्री द्विवेदी, आदि उपस्थित थे। श्री त्रिपाठी ने बताया कि, लोग घर में ही रहें एवं बाहर किसी भी दुकान पर भीड़ इकट्ठी न हो, इसके लिए प्रशासन होम डिलीवरी की सेवा शुरू कर रहा है। इसके तहत ऑर्डर देने पर सामान संबंधित के घर पहुंचाया जाएगा। शुरुआत में ज्यादा मांग होने के कारण 1 से 2 दिन का समय लग सकता है, जबकि बाद में कुछ घंटों में ही सामान घर पहुंच पहुंचाया जा सकेगा।
संभागायुक्त ने बताया कि इस प्रक्रिया में नगर निगम की डोर टू डोर जाने वाली कचरा गाड़ी के द्वारा ऑर्डर लिया जाएगा। आमजन ऑर्डर देकर आवश्यकतानुसार राशन प्राप्त कर सकेंगे।
कमिश्नर श्री त्रिपाठी ने बताया कि लॉक डाउन तथा कर्फ्यू का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम अति आवश्यक है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग एवं लोग घर में रहें यह सुनिश्चित करना आवश्यक है। लेकिन लोगों की बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी प्रशासन का कर्तव्य है। आवश्यक वस्तुएं जैसे आटा, दाल, चावल, तेल, दूध, शक्कर आदि उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने जनता से अपील भी की कि, विपरीत परिस्थितियों में कम आवश्यकताओं में जीवन यापन कर, करोना संकट की लड़ाई में वे प्रशासन का सहयोग कर सकते हैं।अतः लोग घर से बाहर ना निकले। केवल अति महत्वपूर्ण कार्य जैसे जरूरी चिकित्सकीय परामर्श एवं दवा लेने के लिए ही बाहर निकले। दवा खरीदने के लिए व्यक्ति उसके घर के सबसे नजदीक वाली दुकान पर पैदल जा सकता है।
उन्होंने बताया कि, राशन की आपूर्ति के लिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि होलसेल विक्रेताओं के स्टॉक में कोई कमी ना हो। आलू प्याज भी किराने के सामान के साथ ही खरीदे जा सकेंगे तथा हरी सब्जियों की सप्लाई अभी नहीं की जावेगी। इसके अतिरिक्त सामान क्रय करने की अपपर लिमिट भी तय की जाएगी जिससे कि लोग ओवरस्टॉकिंग ना करें।

  • Related Posts

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 643 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 822 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 779 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 820 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 798 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 893 views
    भगवान के साथ रोटी