डिप्टी कलेक्टर मतगणना स्थल के प्रवेश पत्र जारी करेंगे

शिवपुरी (IDS-PRO) नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2014 में नगर पालिका परिषद शिवपुरी में चुनाव लड़ रहे अध्यक्ष एवं पार्षद पद के अभ्यथ्र्थियों के गणना अभिकर्ताओं को मतगणना स्थल का प्रवेश पत्र जारी किए जाने के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश शर्मा को प्रभारी अधिकारी अधिकृत किया गया है। श्री शर्मा इसके साथ ही मतगणना कार्य में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों के गणना स्थल के भी प्रवेश-पत्र जारी करेंगे।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव दुबे ने जारी आदेश में उल्लेख किया है कि जिले की नगर परिषद कोलारस, करैरा, पिछोर, खनियांधाना, बदरवास, बैराड़ के रिटर्निंग आॅफिसर को अपने-अपने क्षेत्र की नगर परिषद के प्रवेश पत्र देने हेतु अधिकृत किया गया है।

जिला कलेक्टर श्री दुबे ने प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में नगर पालिका परिषद शिवपुरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देश दिए है कि वे नगर पालिका परिषद शिवपुरी के क्षेत्र अध्यक्ष एवं पार्षद के अभ्यर्थियों से उनके गणना अभिकर्ताओं को प्रवेश पत्र प्रदाय किए जाने हेतु सूची सहित पासपोर्ट आकार के दो छायाचित्र 4 दिसम्बर तक प्रभारी अधिकारी (कलेक्ट्रेट) को आवश्यक रूप से भेजें।

उल्लेखनीय है कि 4 दिसम्बर को प्रथम चरण में कोलारस, करैरा, खनियांधाना और बैराड़ में हुए मतदान की मतगणना होगी। जबकि 7 दिसम्बर को द्वितीय चरण में शिवपुरी, बदरवास और पिछोर में मतगणना प्रातः 9 से संबंधित नगरीय निकाय मुख्यालय पर होगी।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 647 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 827 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 781 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 825 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 800 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 896 views
    भगवान के साथ रोटी