व्यय लेखे परिणाम की घोषणा के 30 दिन में प्रस्तुत करें

शिवपुरी (IDS-PRO) नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों द्वारा संधारित किए गए व्यय लेखे परिणाम घोषणा की तिथि के पश्चात 30 दिवस में प्रस्तुत किए जाने है। इस हेतु जिला पेंशन अधिकारी शिवपुरी एवं नोडल अधिकारी व्यय लेखा के कार्यालय को स्थान के रूप में नियत किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव दुबे ने बताया कि उक्त लेखे कार्यालयीन समय प्रातः 10.30 बजे से 5.30 बजे तक प्राप्त किए जाएगें। निर्वाचन व्यय लेखे प्राप्त करने हेतु अधिकारियों को अधिकृत किया गया है। जिसमें लेखा अधिकारी जिला पंचायत शिवपुरी श्री हेमन्त भार्गव, सहायक गे्रड-3 पीडब्ल्यूडी शिवपुरी श्री नवल किशोर चंदौरिया और सहायक गे्रड-3 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी शिवपुरी श्री हरीश शर्मा को लेखा संधारित करने हेतु पूर्व में नियुक्त दल सदस्यों की सहायता से अभ्यर्थियों के लेखे तथा व्हाउचरों का मिलान, टोटल आदि की जांच कर स्पष्ट टीप अंकित कर सहायक नोडल अधिकारी को प्रस्तुत करना एवं आवश्यक रिपोर्ट राज्य निर्वाचन को भिजवाने का कार्य सौंपा गया है जबकि सहायक पेंशन अधिकारी श्री आनंदस्वरूप दुबे और सहायक पेंशन अधिकारी श्री ऐश्वर्य शर्मा को जिला स्तर लेखा दल की जाचं उपरांत लेखा की पुनः जांच कर नोडल अधिकारी व्यय लेखा को प्रस्तुत करेंगे।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 647 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 827 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 781 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 825 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 800 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 896 views
    भगवान के साथ रोटी