शिवपुरी में 20, पिछोर और बदरवास में 15-15 टेबिलों पर होगी मतगणना

शिवपुरी (IDS-PRO) नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के तहत द्वितीय चरण की मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। द्वितीय चरण की मतगणना 7 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से नगरीय निकाय शिवपुरी में 20 टेविल, नगरीय निकाय पिछोर और बदरवास के लिए 15-15 टेबिलों पर की जाएगी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव दुबे ने बताया कि द्वितीय चरण के रूप में जिले की तीन नगरीय निकायों की मतगणना हेतु नियुक्त किए गए सहायक रिटर्निंग आफीसरों में नगर पालिका परिषद शिवपुरी के लिए वार्ड क्रमांक 1 से 39 तक के डाकमतपत्रों की गणना हेतु सहायक रिटर्निंग आफिसर के रूप में अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, सेक्टर आफीसर उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री एच.आर.वर्मा इनके सहायोग के लिए नायब तहसीलदार श्री मान सिंह रावत रहेगें। मतगणना कक्ष की टेविल क्रमांक 1 से 7 तक के लिए सहायक रिटर्निंग आफीसर के रूप में एसडीएम श्री डी.के.जैन को नियुक्त किया गया है। जबकि सेक्टर आफीसर के रूप में आरईएस के कार्यपालन अधिकारी श्री ए.पी.पाण्डे और सहयोगी अधिकारी के रूप में नायब तहसीलदार सुश्री माला श्रीवास्तव को बनाया गया है। टेविल क्रमांक 8 से 14 के लिए सहायक रिटर्निंग आफीसर के रूप में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर सेक्टर आफीसर सहायक यंत्री सिंध परियोजना श्री श्रीनिवास शर्मा और सहायोगी अधिकारी के रूप में नायब तहसीलदार श्रीमती नीलम मौर्य को रखा है। टेबिल क्रमांक 15 से 20 की मतगणना कार्य के लिए सहायक रिटर्निंग आफीसर डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश शर्मा को नियुक्त किया है। सेक्टर आॅफीसर के रूप में कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन श्री भागीरथ छीपा और इनके सहयोगी अधिकारी के रूप में नायब तहसीलदार श्री मनीष जैन रहेगें। नगर पालिका परिषद शिवपुरी की मतगणना आई.टी.आई.शिवपुरी में होगी। नगर पालिका परिषद के 35 वार्डों के मतों की गणना दो चरणों में होगी। नगर पंचायत परिषद पिछोर की टेबिल क्रमांक 1 से 8 तक की मतगणना के लिए सहायक रिटर्निंग आफीसर के रूप में तहसीलदार बी.पी.श्रीवास्तव, टेबिल क्रमांक 9 से 15 के लिए तहसीलदार खनियांधाना श्री जे.पी.गुप्ता सहायक रिटर्निंग आफीसर मतगणना रहेगें। नगर पंचायत बदरवास की टेबिल क्रमांक 1 से 5 तक के लिए सहायक रिटर्निंग आफीसर नायब तहसीलदार श्री जनक सिंह अपोरिया और सेक्टर अधिकारी के रूप में एम.पी.आर.आर.डी.ए. के सहायक प्रबंधक पी.के.पटवा रहेगें। टेबिल क्रमांक 6 से 10 के लिए एस.एल.आर. श्री राकेश गुप्ता और टेबिल क्रमांक 11 से 15 की मतगणना हेतु जनपद पंचायत कोलारस के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. अजीत तिवारी को सहायक रिटर्निंग आॅफीसर बनाया गया है।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 646 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 827 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 781 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 825 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 799 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 896 views
    भगवान के साथ रोटी