नगरीय निकायों की मतगणना की तैयारियां पूर्ण

शिवपुरी (IDS-PRO) नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के दूसरे चरण की मतगणना शिवपुरी, पिछोर और बदरवास में 7 दिसम्बर को की जायेगी। मतगणना प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगी। सभी स्थानों पर मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव दुबे ने अधिकारियों के साथ नगर पालिका परिषद शिवपुरी के लिए बनाए गए मतगणना स्थल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल.प्रजापति सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि नगरीय निकायो के निर्वाचन के लिये नगर पालिका परिषद शिवपुरी के अध्यक्ष एवं 39 वार्डों के पार्षद पदों के मतों की गणना औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र शिवपुरी से की जायेगी। मतगणना 20 टेबिलों पर संपन्न होगी। साथ ही डाकमत पत्रों की गणना के लिए पृथक से व्यवस्था की गई है।

इसी प्रकार नगर परिषद पिछोर के अध्यक्ष और 15 वार्डों के पार्षद पदों के मतों की गणना शा.उत्कृष्ठ उ.मा.वि.पिछोर में, नगर परिषद बदरवास के अध्यक्ष और 15 वार्डों के पार्षद पदों के मतों की गणना, बी.आर.सी.सी. कार्यालय बदरवास में की जायेगी।

मोबाइल फोन, बीड़ी, सिगरेट, माचिस व तम्बाकू रहेंगे प्रतिबंधित
मतगणना परिसर में मोबाइल फोन, बीड़ी, सिगरेट, माचिस व तम्बाकू इत्यादि प्रतिबंधित रहेंगे। प्रवेश द्वारों पर ही व्यक्तिशः इसकी सघन जांच की जायेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव दुबे ने प्रत्याशियों एवं इलेक्शन एजेन्ट व गणना अभिकर्ताओं आदि से कहा है कि वे अपने साथ मोबाइल फोन, पानी की बोटल, खान-पान सामग्री, बीड़ी, सिगरेट व तम्बाकू इत्यादि लेकर न आयें। जो लोग यह सब लेकर आयेंगे उन्हें मतगणना परिसर में प्रवेश नहीं दिया जायेगा। मोबाइल फोन की अनुमति केवल कानून व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों व निर्वाचन कार्य के पर्यवेक्षण से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों को ही दी गई है।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 646 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 827 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 781 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 825 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 799 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 896 views
    भगवान के साथ रोटी