अवैध पैथोलाॅजीलेव एवं झोलाछाप चिकित्सकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही

शिवपुरी (IDS-PRO) कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शिवुपरी को निर्देश दिए कि जिले में अवैध रूप से संचालित पैथोलाॅजीलेवो के विरूद्ध कार्यवाही करें। साथ ही जिले में विशेष अभियान संचालित कर झोलाछाप चिकित्सकों के विरूद्ध कार्यवाही करे, इस कार्य में संबंधित क्षेत्र के कार्यपालक मजिस्ट्रैटो का भी सहयोग लें।

कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने उक्त आशय के निर्देश आज जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में अयोजित समय अवधि के पत्रों (टी.एल.) बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जिला कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन एवं जन शिकायत प्रकोष्ठ से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारियों द्वारा एक सप्ताह के अंदर काफी प्रकरणों का निराकरण किया है। इसके बाद भी संबंधित विभागों के जो प्रकरण शेष रहे गए है, उन्हें तत्परता के साथ एक सप्ताह में निराकरण की कार्यवाही करें।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर केन्द्रीय मंत्रीगण राज्य के मंत्रीगण, प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक आदि के आने वाले पत्रों को गंभीरता से लें और उनके निराकरण की कार्यवाही भी अपने स्तर पर सुनिश्चित करें। संबंधित आवेदक को कार्यालय द्वारा की गई कार्यवाही से अवगत कराया जाए।

सभी कार्यालयों में 15 जनवरी तक परामर्शदात्री समिति की बैठक हो
श्री दुबे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों से शिकायतें प्राप्त हो रही है कि कार्यालय प्रमुखों द्वारा कर्मचारियों के क्लेमों का निराकरण नहीं किया जा रहा है। जो कि उचित नहीं है। इसे गंभीरता से लेकर कार्यवाही करें, 15 जनवरी 2015 तक सभी कार्यालय प्रमुख अपने-अपने विभाग से संबंधित परामर्श दात्री समिति की बैठक भी आयोजित करें।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ताओं को राशी का भुगतान चैक के माध्यम से न कर सीधे बैंक के माध्यम से संबंधित कार्यकर्ता के खाते में जमा कराएं। साथ ही बैंक से एस.एम.एस अल्र्ट की सुविधा भी दिलाई जाए। जिससे संबंधित कार्यकर्ता को उसके खाते में जमा हुई राशि की जानकारी प्राप्त हो सके।

उन्होंने कृषि उपजमण्डी के सचिव को निर्देश दिए कि कृषकों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृषि उत्पाद की खरीदी एवं तौलने का कार्य कृषि उपज मण्डी के अंदर करें। उन्होंने जिला मुख्यालय पर उपस्थित पोलीटेक्नीक महाविद्यालय भवन निर्माण का प्रगति में गति लाने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिवपुरी नगर की सड़कों के लिए मैपिंग कार्य करने के नगर पालिका परिषद और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 769 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 974 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 897 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 966 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 925 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1009 views
    भगवान के साथ रोटी