शेष अभ्यर्थी अपना व्यय लेखा जमा कराएं

शिवपुरी (IDS-PRO) नगरीय निकाय निर्वाचन 2014 के अंतर्गत अभ्यर्थियों के रूप में सम्मिलित हुए अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों में सिर्फ दो उम्मीदवारों श्री संजय पारासर (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) पिछोर एवं श्री प्रमोद गोयल (बहुजन समाज पार्टी) कोलारस द्वारा ही व्यय लेखा प्रस्तुत किया गया है। शेष अभ्यर्थियों द्वारा आज दिनांक तक व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजीव दुबे ने निर्देश दिए है कि संबंधित नगरीय निकाय के अधिकृत अधिकारी अपने क्षेत्र के अभ्यर्थियों से संपर्क स्थापित कर उन्हें नियमानुसार लेखा दाखिल करने हेतु अनुरोध पत्र प्रेषित कराए। साथ ही अधिनस्थ लेखा दल से उम्मीदवारों का व्यय लेखा परीक्षण कर लेखा दल के माध्यम से जमा कराने की व्यवस्था की जाए।

उल्लेखनीय है कि निर्वाचन व्यय लेखों को दाखिल करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार परिणाम की तिथि से 30 दिवस का समय निहित था। किन्तु आज दिनांक तक किसी भी अभ्यर्थी द्वारा निर्वाचन व्यय लेखा दाखिल नहीं कराया गया है। अतः नगरीय निकाय निर्वाचन के शेष रहे अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों से अपील की जाती है कि वे अपना व्यय लेखा संबंधित अधिकृत अधिकारी (रिटर्निंग आफिसर) को जमा कराए।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 649 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 833 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 783 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 828 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 803 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 898 views
    भगवान के साथ रोटी