मास्टर ट्रेनर ने ली ट्रैनिंग

शिवपुरी (IDS-PRO) त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत लगने वाले मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण देने हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आज तहसीलवार दो पालियों में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष शिवपुरी में आयोजित किया गया। प्रथम पाली में यह प्रशिक्षण तहसील शिवपुरी, पोहरी, कोलारस तथा बदरवास के मास्टर ट्रेनर्स को प्रातः 11 बजे से तथा दूसरी पाली में तहसील करैरा, नरवर, पिछोर तथा खनियांधाना को दोपहर 2 बजे से दिया गया। मास्टर ट्रेनर्स को अपनी-अपनी जनपदों में निर्वाचन सुव्यवस्थित सम्पन्न कराने हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण में निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए मतदान दलों को निर्वाचन प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी दी गई, उन्हें इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों को कुशलतापूर्वक अपडेट करने के साथ-साथ मतदान के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में सभी मास्टर ट्रेनर को आगाह किया गया कि निर्वाचन में कोई भी कार्य अपने अनुभव के आधार पर न करते हुए निर्देशों का अध्ययन करें, क्योंकि आयोग द्वारा निर्देशों में अनेक वार परिवर्तन कर दिया जाता है।

प्रशिक्षण के दौरान प्रोफेसर गुप्ता द्वारा मास्टर ट्रेनर के प्रत्येक शंका का समाधान किया गया, व्यवहारिक कठिनाईयों और उनके निराकरण के व्यवहारिक तरीकों के संबंध में भी विस्तार से समझाईस दी गई।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 646 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 827 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 781 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 825 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 799 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 895 views
    भगवान के साथ रोटी