31 दिसम्बर से भरे जाएंगे पर्चे

शिवपुरी (IDS-PRO) त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 के अंतर्गत द्वितीय एवं तृतीय चरण के निर्वाचन के लिये नाम निर्देषन पत्र (पर्चे) 31 दिसम्बर 2014 से 7 जनवरी 2015 दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किये जायेंगे। द्वितीय चरण में जनपद पंचायत पिछोर, नरवर एवं कोलारस एवं तृतीय चरण में जनपद पंचायत पोहरी, करैरा एवं शिवपुरी के लिये नाम निर्देषन पत्र भरे जा सकेंगे। इन नाम निर्देषन पत्रों की जांच 8 जनवरी 2015 को होगी। इसके पष्चात 10 जनवरी 2015 को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी। नाम वापसी के तुरंत बाद प्रतीकों का आवंटन होगा।

आयोग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार द्वितीय चरण के लिये मतदान 31 जनवरी 2015 को सम्पन्न होगा। यह मतदान पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिये किया जायेगा। मतदान के पष्चात जिला पंचायत एवं जनपद सदस्य के लिये मतगणना 4 फरवरी 2015 को खण्ड स्तर पर की जायेगी। सरपंच एवं पंच पदों के मतदान की मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतदान केन्द्र पर ही की जायेगी।

तृतीय चरण के लिये मतदान 19 फरवरी 2015 को सम्पन्न होगा। यह मतदान पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिये किया जायेगा। मतदान के पश्चात जिला पंचायत एवं जनपद सदस्य के लिये मतगणना 22 फरवरी 2015 को खण्ड स्तर पर की जायेगी। सरपंच एवं पंच पदों के मतदान की मतगणना मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतदान केन्द्र पर ही की जायेगी।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 646 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 827 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 781 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 824 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 799 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 894 views
    भगवान के साथ रोटी