शहर को सुंदर, स्वच्छ एवं आकर्षक बनाए

शिवपुरी (IDS-PRO) समाज के विभिन्न वर्गों एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से शिवपुरी शहर को सुंदर, स्वच्छ एवं आकर्षक बनाए जाने हेतु आज विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, नगर पालिका आदि की बैठक कलेक्टर श्री राजीव दुबे की अध्यक्षता में जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में सपन्न हुई। बैठक में नगर पालिका परिषद शिवपुरी के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल कुशवाह, अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख सहित समाज के विभिन्न वर्गों व्यापारिक संगठनों, पत्रकार संघ के साथ नगर पालिका परिषद शिवपुरी के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में शिवपुरी शहर सुंदर, स्वच्छ एवं आकर्षक बने, इसके लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करने पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि शहर को स्वच्छ बनाने हेतु नागरिकों को स्वप्रेरणा से जुड़ना होगा। शहर में कचरा एवं अनोपयोगी सामग्री संग्रहण हेतु डस्टबीन की व्यवस्था की जाएगी। शहर मे स्थित धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष रूप से साफ-सफाई रखी जाए, इसके लिए सभी धार्मिक स्थलों के प्रबंधकों की बैठक आयोजित कर उनसे चर्चा की जाएगी।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रति शुक्रवार को आयोजित होने वाले साफ-सफाई कार्यक्रम के तहत 16 जनवरी को दोपहर 2 बजे से झांसी तिराहे से साफ-सफाई का कार्य शुरू किया जाएगा। इस कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों आदि से भाग लेने का आग्रह किया गया। जिला कलेक्टर ने बैठक में भदैयाकुंड के सौर्दयीकरण, जनभागीदारी योजना के तहत शहर के तीन पार्कों के सौंर्दयीकरण हेतु प्रदाय की गई राशि से शुरू किए गए कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में शहर के विभिन्न पार्कों के सौर्दयीकरण हेतु गोद लिए जाने हेतु सामाजिक संस्थाओं से भी चर्चा की गई। बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शहर को सुंदर, आकर्षक एवं साफ-सुथरा बनाए जाने हेतु अपने-अपने सुझाव रखे।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 646 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 826 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 781 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 824 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 799 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 894 views
    भगवान के साथ रोटी