प्राइवेट पार्ट तंग था तो सूअर की आंत से बना दी वजाइना

अपने प्राइवेट पार्ट में गंभीर समस्या से जूझ रही एक महिला का इलाज डॉक्टरों ने अनोखे तरीके से किया है। इस महिला की वजाइना इतनी संकरी थी कि सेक्स करना तो दूर, डॉक्टर चेकअप भी नहीं कर सकते थे। ऐसे में सूअर की आंत की मदद से सर्जरी के जरिए इस महिला के प्राइवेट पार्ट को नए सिरे से तैयार किया है।

इंग्लिश न्यूजपेपर के मुताबिक चेक रिपब्लिक की यह महिला चेकअप के लिए अपने गाइनीकॉलजिस्ट के पास गई थी। डॉक्टर ने पाया कि महिला का प्राइवेट पार्ट इतना तंग है कि उसकी जांच भी नहीं की जा सकती। ऐसे में उन्होंने उसे ट्रीटमेंट के लिए पश्चिमी चेक रिपब्लिक के कस्बे प्लजे़न के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भेज दिया।

यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने पाया कि महिला स्क्लेरोडर्मा से जूझ रही थी, जिसमें त्वचा सख्त होकर सिकुड़ जाती है। ऐसे में डॉक्टरों ने ‘मेश ऑगमेंटेड वजाइनल रीकंस्ट्रक्शन टेक्नीक’ इस्तेमाल करने का फैसला किया। इस प्रक्रिया में प्रभावित जगह पर फ्रेश टिशू लगाए जाते हैं। इसमें इंसान की त्वचा या सूअर की आंत इस्तेमाल की जाती है। सूअर के टिशू नरम होते हैं और उनकी बनावट भी इंसानों के टिशू की तरह होती है।

सूअर की आंत से उन लोगों का इलाज किया जाता है, जिनकी ब्लैडर तंग हो। ऐसे में डॉक्टरों को लगा कि इस मामले में भी यही प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। पिछले 30 सालों से वैज्ञानिक त्वचा और दिल समेत कई मेडिकल फील्ड्स में सूअरों को इस्तेमाल कर रहे हैं। यहां तक कि वैज्ञानिकों ने सूअर के ब्लैडर के टिशू की मदद से इंसान की टांग के मसल तक दोबारा तैयार कर दिए हैं। लेकिन डॉक्टरों ने पाया कि इस तरह के मामले में पहले कभी ऐसी सर्जरी नहीं की गई है।

इस सर्जरी के दौरान पेशंट के इलाज के लिए डॉक्टरों ने संकरे हिस्से को काटकर बड़ा किया। इसके बाद उन्होंने सूअर की आंत से बनी जाली को महिला की वजाइना में लगाया ताकि चौड़ाई बरकरार रहे। यह ऑपरेशन 1 घंटे तक चला और महिला को 5 दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

डॉक्टरों का कहना है कि कुछ ही वक्त के अंदर सूअर की आंत से बना नेट शरीर में समाकर गायब हो जाएगा और वजाइना नई शेप में बनी रहेगी। इस सफल सर्जरी के बाद अब डॉक्टर इस तकनीक पर साइंटिफिक पेपर पब्लिश करने जा रहे हैं।

Related Posts

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

क्या आपको पता है कंडोम के सेक्स के अलावा भी बहुत सारे उपयोग है कंडोम बहुत सारे कामों में यूज में लिया जा सकता है। इसके वजह से हम कई…

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

आजकल युवाओं में वीर्य यानि स्पर्म का जल्दी गिर जाना एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। इसका मुख्य कारण गन्दी फिल्में, बुक्स और टेंशन का अधिक होना है। जिसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 788 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 981 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 903 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 983 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 940 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1025 views
भगवान के साथ रोटी