गाजर का पराठा

सामग्री

गेहूं का आटा – 2 कप
गाजर – 1 कप (कद्दूकस की हुई)
हरा धनियां – 2 टेबल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
तेल या घी – 4 टेबल स्पून
हरी मिर्च – 1-2 बारीक कटी हुई
अदरक – 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
नमक – 1 छोटी चम्मच से कम (स्वादानुसार)
जीरा – 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च – 1/4 छोटी चम्मच से कम
धनियां पाउडर – आधा छोटी चम्मच
अमचूर पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच

बनाने का तरीका
आटे को किसी डोगे में छान कर निकाल लीजिये, आधा छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये, और पानी की सहायता से नरम आटा गूथ कर तैयार कर लीजिये (आदा लगाने में पानी आटे की मात्रा का आधा लगता है, ये गेहूं की वैरायटी के ऊपर डिपेन्ड करता है), गुथे आटे को 20 मिनिट ढककर रख दीजिये, ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.

जब तक आटा सैट होता है तब तक गाजर की फिलिंग बनाकर तैयार कर लेते हैं.पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, अदरक डालिये और मसाले को हल्का सा भूनिये, धनियां पाउडर डाल कर मिला दीजिये, अब कद्दूकस की गई गाजर नमक, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर डालकर मिला दीजिये और गाजर को चलाते हुये 2-3 मिनिट भूनिये, गाजर में पानी बिलकुल न रहे. गाजर की फिलिंग तैयार है.

आटा भी तैयार है, आटे से थोड़ा सा आटा (1 नीबू के बराबर )तोड़ कर गोल लोई तैयार कर लीजिये, लोई को सूखे आटे में लपेट कर 3-4 इंच के व्यास में बेल लीजिये. तवे को गैस पर रखकर गरम कीजिये.

बेले गये परांठे पर 1-2 चम्मच फिलिंग रखिये और परांठे को चारों ओर से उठाकर फिलिंग को अच्छी तरह बन्द कर दीजिये, बनी लोई को उंगलियों से दबाकर थोड़ा बड़ा कर लीजिये, ताकि परांठे की फिलिंग चारों ओर एक जैसी फैल जाय और इस लोई को सूखे आटे में लपेट कर, और एक बार उंगलियों से दबाकर बड़ाकर लीजिये, अब परांठे को हल्का दबाव देते हुये 6-7 इंच के व्यास में बेल कर तैयार कर लीजिये.

गरम तवे पर थोड़ा तेल डाल कर चिकना कीजिये, परांठे को सावधानी से उठाकर तवे पर डालिये और निचली सतह सिकने पर परांठे को पलटिये, दूसरी सतह सिकने पर, पहली सतह पर तेल डाल कर परांठे के ऊपर लगाइये, परांठे को पलटिये, और इस सतह पर भी तेल लगाइये, परांठे को कलछी से हल्का दबाव देते हुये और घुमाते हुये दोनों ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये (परांठे सेकते समय गैस मीडियम रखें, जब भी तेज गैस करनी हो कर लीजिये, आग को ध्यान में रखकर बनाये गये परांठे बहुत अच्छे सिकते हैं). गाजर के परांठे चटनी अचार, रायता, आलू टमाटर की सब्जी या अपनी किसी भी मन पसन्द सब्जी के साथ परोसिये, और खाइये.

Related Posts

मैक्रोनी परांठा

मैक्रोनी का स्‍वाद तो आपने कई बार चखा होगा जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक काफी प्यार से खाना पसंद करते हैं। तो आज हम आपको बनाना सीखा रहे हैं…

केले की नमकीन चटपटी पूरी

सामग्री सिंघाड़ा या राजगिरा आटा – 250 ग्राम कच्चे केले – 2 लाल मिर्च पावडर – आधा चम्मच सौंफ – 1 चम्मच सेंधा नमक – स्वादानुसार शक्कर – चुटकी भर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 692 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 898 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 828 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 896 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 856 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 944 views
भगवान के साथ रोटी