इंदौर मार्निंग्स कार्यक्रम 8 फरवरी को

इंदौर (पारस जैन) स्वच्छ इंदौर-स्वस्थ इंदौर की परिकल्पना को साकार करने तथा एनएमटी (नॉन मोटराइज्ड ट्रैफिक) को प्रोत्साहित करने तथा नागरिकों में खुशहाली एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के नेतृत्व में विजय नगर चौराहे से बापट चौराहे के मध्य राहगीरी नामक कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, जो कि सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। आम नागरिकों से प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रिया एवं प्रतिसाद तथा अन्य क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के आयोजन की मांग प्राप्त होने के फलस्वरूप जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि 8 फरवरी, 2015 से गोपुर चौराहे से अन्नपूर्णा रोड तक (रिंग रोड वाला हिस्सा) पर “इंदौर मॉर्निंग्स’’ (राहगीरी) के टाइटल के साथ यह कार्यक्रम प्रारंभ किया जाये। इस प्रकार 8 फरवरी, 2015 से जिला प्रशासन के नेतृत्व एवं समन्वय में प्रात: 6 बजे से 10 बजे तक विजय नगर चौराहे से बापट चौराहे तक इंदौर मार्निंग्स (राहगीरी) कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी एआईसीटीसीएल श्री संदीप सोनी को नोडल आफिसर नियुक्त किया है। उन्होंने आयुक्त नगर निगम को दोनों स्थानों पर एक दिन पूर्व साफ-सफाई और मंच निर्माण के निर्देश भी दिये हैं। दोनों कार्यक्रम स्थलों पर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने और वाहनों के आवागमन के लिये निर्धारित समय के लिये प्रतिबंधित करने का दायित्व यातायात पुलिस को सौंपा गया है। दोनों स्थलों पर चूंकि 50 से 60 हजार आम जनता के भाग लेने की संभावना है, अत: पुलिस (गृह) विभाग को दोनों स्थानों पर अलग-अलग पर्याप्त पुलिस बल लगाने के निर्देश दिये गये हैं। प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर एरोबिक्स, जुम्बा आदि गतिविधियों के लिये 4 मंच बनाये जायेंगे। कार्यक्रम में कानून और व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के एसडीएम की होगी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं से भी सहयोग लिया जायेगा, मगर किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 500 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 628 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 582 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 616 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 643 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 776 views
भगवान के साथ रोटी