खजराना गणेश मंदिर परिसर में डायलिसिस सेंटर

इंदौर | प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर ट्रस्ट द्वारा मंदिर परिसर में डायलिसिस सेंटर तथा डायगोनेस्टिक सेंटर संचालित किया जायेगा। इसके साथ ही बायपास पर राऊ के समीप आरक्षित भूमि पर चिकित्सा संस्थान भी बनाया जायेगा। इनके संचालन के लिये स्वैच्छिक, धर्मार्थ, सामाजिक तथा अन्य संस्थाओं से प्रस्ताव/सुझाव आमंत्रित किये गये हैं। जिले में रेडक्रास सोसायटी की गतिविधियों का विस्तार किया जायेगा । साथ ही इस सोसायटी के सदस्य बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

कलेक्टर एवं जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष श्री आकाश त्रिपाठी ने अधिक से अधिक नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस सोसायटी के सदस्य बनकर मानव तथा समाज सेवा के कार्यों में सहभागी बनें। श्री त्रिपाठी आज यहां कलेक्टर सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी स्वैच्छिक संगठनों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में अपर कलेक्टर श्री दिलीप कुमार सहित विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने जिले में रेडक्रास द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि जिले में रेडक्रास सोसायटी द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा के लिये रेडक्रास द्वारा अनेक अभिनव कार्य किये जा रहे हैं। जिले में रेडक्रास द्वारा कमजोर तबके के लोगों को इलाज के लिये आर्थिक सहायता देने हेतु आरोग्य योजना चलायी जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पिछले दो वर्षों में 400 लोगों को इलाज के लिये आर्थिक सहायता दी गयी है। उन्होंने बताया कि रेडक्रास द्वारा जनसहयोग से पी.सी.सेठी हॉस्पिटल में डायलिसिस की सुविधा मुहैया करायी गयी है। इसमें रियायती दरों पर डायलिसिस की जा रही है। इसी तरह की सुविधा जिला चिकित्सालय में भी इस माह के अंत तक शुरू होगी।

बैठक में कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने बताया कि नागरिकों को रियायती दरों पर डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिये खजराना गणेश मंदिर परिसर में डायलिसिस सेंटर शुरू किया जाना है। इसी तरह खजराना गणेश मंदिर ट्रस्ट द्वारा राऊ बायपास पर 20 एकड़ क्षेत्र में चिकित्सा संस्थान बनाया जायेगा। इनके संचालन के लिये स्वैच्छिक, धार्मिक, सामाजिक तथा अन्य संस्थाओं से प्रस्ताव/सुझाव बुलाये गये हैं। अभी तक सद्गुरु सेवा ट्रस्ट तथा सत्यसांई ट्रस्ट से इस संबंध में चर्चा हुई है।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 644 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 822 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 779 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 820 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 798 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 893 views
भगवान के साथ रोटी