खान नदी के किनारे पर फूलों की खेती

इंदौर (पारस जैन) कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन के संबंध में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने उद्यान विभाग के मैदानी अमले से कहा कि जिले में फलों और फूलों की खेती को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के उपरांत खान नदी के किनारे रिक्त 32 हेक्टेयर शासकीय भूमि को लीज पर देकर जिले में फूलों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। योजना का उद्देश्य युवाओं को रोजगार मुहैया कराना है।

उन्होंने बताया कि जिले में पपीता और अनार के लिये अनुकूल मिट्टी और मौसम है। इन फलों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इसी प्रकार सब्जी उत्पादन, गेंदा और गुलाब के फूलों का उत्पादन, महू क्षेत्र में आलू की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्नत नस्ल बीज और तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी उद्यानिकी विभाग की होगी। जिले में आधुनिकतकनीक के जरिये प्याज भण्डार गृह बनाये जायेंगे। उद्यान विभाग की गाइड लाइन के अनुसार ही प्याज भण्डार गृह बनाये जायेंगे। जिले में मसालों की खेती की भी व्यापक संभावनाएं हैं। बैठक में सहायक संचालक उद्यानिकी श्री जे.सी.कुशवाह सहित उद्यान विभाग के मैदानी अधिकारी और कर्मचारी बैठक में मौजूद थे।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 395 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 495 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 472 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 484 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 519 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 383 views
भगवान के साथ रोटी