दीनदयाल अंत्योदय मेला 18 अप्रैल को

इंदौर : दीनदयाल अंत्योदय मेला आगामी 8 अप्रैल को दशहरा मैदान में आयोजित किया जायेगा। इस मेले में एक साथ एक ही दिन, एक ही छत की नीचे हजारों हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित किया जायेगा। जिला प्रशासन द्वारा इस मेले के प्रभावी आयोजन की व्यापक तैयारियों शुरू कर दी गयी हैं। इन्हीं तैयारियों की आज यहां कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने समीक्षा की।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष सिंह, अपर कलेक्टर द्वय श्री दिलीप कुमार तथा सुधीर कुमार कोचर, अपर आयुक्त नगर निगम श्री सुरेन्द्र कथुरिया सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने मेला आयोजन के संबंध में विभागवार तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने आयोजन के संबंध में अधिकारियों को विभिन्न दायित्व भी सौंपे। बैठक में बताया गया कि 18 अप्रैल को दशहरा मैदान में विशाल अंत्योदय मेला आयोजित होगा। इस मेले में विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विविध योजनाओं में हजारों हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा। इन हितग्राहियों को स्वीकृत राशि के चेक,आदान सामग्री अथवा प्रमाण-पत्र वितरित किये जायेंगे। बैठक में बताया गया कि इस मेले में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, विभिन्न पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा योजना आदि योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा। विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा मेला स्थल पर प्रदर्शनियां भी लगायी जायेंगी। इन प्रदर्शनी के माध्यम से नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी।

कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने निर्देश दिये कि इस मेले में सभी विभाग सक्रिय भूमिका अदा करें। वे यह ध्यान रखें कि मेले में आने वाले किसी भी हितग्राही को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। बताया गया कि मेले में आने वाले हितग्राहियों को लाने ले जाने की तथा भोजन की व्यवस्था की जायेगी। बैठक में बताया गया कि कृषि विभाग द्वारा लगभग एक हजार, उद्योग विभाग द्वारा एक हजार 250, उद्यानिकी विभाग द्वारा 300, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 500, महिला बाल विकास विभाग द्वारा 5000, पशु पालन विभाग द्वारा 100, मत्स्य पालन विभाग द्वारा 350 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा। इसी तरह ग्रामीण विकास विभाग द्वारा महू जनपद पंचायत क्षेत्र के 10 हजार, इंदौर जनपद पंचायत क्षेत्र के 3500, सांवेर जनपद पंचायत क्षेत्र के 3000 तथा देपालपुर जनपद पंचायत क्षेत्र के पौने 4 हजार हितग्राहियों को लाभान्वित किया जायेगा।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 494 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 626 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 582 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 614 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 642 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 776 views
भगवान के साथ रोटी