"हैलो इंदौर" इंदौर जैसा शहर कहीं नहीं – ऋतिक रोशन

इंदौर ( IDS ) शुक्रवार रात जलसा गार्डन में पिनेकल ग्रांड के स्पेशल लाइव कंसर्ट में सिंगर शिबानी कश्यप ने शानदार गीत पेश किए। उन्होंने ‘आज ब्लू है पानी-पानी, सजना…” जैसे कई बेहतरीन गीत गाए। स्पेशल डांसर्स ने इस इवेंट को और खूबसूरत बना दिया। ‘दमा दम मस्त कलंदर” जैसे कई शानदार फिल्मी गीतों पर सुपरमॉडल्स ने भी डांस किया। वहीं इंटरनेशनल डीजे और स्पेशल डांसर ने भी इस इवेंट में खास परफॉर्मेंस दी। कई फैशन कॉम्पीटिशन की विनर मॉडल के साथ फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फैशन इंडस्ट्री के टॉप सुपर मॉडल ने इस इवेंट को यादगार बना दिया। गार्डन में हुए इस प्रोग्राम में फिल्म एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के साथ रज़ा मुराद भी उनकी पत्नी के साथ शामिल हुए।

ऋतिक रोशन ने कहा “हैलो इंदौर” ! मुझे एक फिर यहां आने का मौक़ा दिया, उसके लिए मैं तह-ए-दिल से शुक्रगुज़ार हूं। आपका बहुत बहुत शुक्रिया। मैं पिछली बार कृष 3 के लिए यहां आया था। अपने सामने खड़े अपने फैंस के आईफोन्स और ब्लैकबेरीज़ में अपनी तस्वीरें क्लिक होते देखना बहुत अच्छा लग रहा है। इंदौर ने मुझे हमेशा इतना ही प्यार दिया है। यहां आना मुझे अच्छा लगता है क्योकि इंदौर जैसा शहर कहीं नहीं है। यहां आकर जितना सुकून मिलता है उतना कहीं नहीं है। यह ऐसा शहर है जहां में हर समय आना पसंद करता हूं। मेरी खुशनसीबी है कि एक बार फिर से इंदौरियंस से रूबरू होने का मौका मिला। टाउनशिप के नए कंसेप्ट के साथ अब इंदौर भी लग्जरी लाइफस्टाइल की ओर एक नया कदम बढ़ा रहा है। पिनेकल का यह कंसेप्ट काफी यूनिक है।

शिबानी ने कहा कि म्यूजिक मेरा पैशन और लव है। यह है मेरी एनर्जी का राज। मैं गाने को कभी काम समझ कर नहीं गाती। गाना मेरे लिए इबादत है। दरअसल मैंने क्लासिकल और वेस्टर्न दोनों ही तरह के संगीत की शिक्षा ली है, इसलिए मेरे गायन में यह आया है। आप चाहें तो कह सकते हैं कि मैंने प्रयोग के तौर पर और कुछ नया करने की चाह में इसे अपनाया है। फिल्मी और वेस्टर्न गीतों को एक नए अंदाज में पेश किया।

शो की एंकर कमल सिद्धू ने कहा कि मेरा चैट शो जल्द ही आने वाला है। विदेशों में इसका टेलीकास्ट सबसे पहला होगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत होगी कि इसमें सभी इंडियन सेलिब्रेटी शामिल होंगे। इस शो के जरिए कॉमेडी के साथ सेलिब्रेटी की जिंदगी को जानने का मौका भी मिलेगा।

‘मिसेस प्लेनेट 2014″ की विजेता महक मूर्ति ने कहा कि आज इंटरनेशनल लेवल की कॉम्पीटिशन में इंडिया सबसे बेहतर परफॉर्म कर रहा है। अब मिसेस प्लेनेट जैसे कॉम्पीटिशन के कारण शादी के बाद भी आप मॉडलिंग कर सकते हैं। वे कहती हैं कि अब नए मॉडल्स के लिए काफी अच्छा माहौल है। आज मेट्रो के बाद इंदौर जैसे शहरों में भी मॉडलिंग का जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 629 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 802 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 758 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 797 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 785 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 877 views
भगवान के साथ रोटी