इंदौर में हरतालिका तीज का उल्लास

हरतालिका तीज पर्व का उल्लास पूरी रात शहर में दिखाई दिया | महिलाओं ने रात भर जागरण कर पूजा अर्चना और शिव स्तुति में अपना समय बिताया | पर्व को लेकर पूरे शहर में जगह जगह राजनितिक बेनरो के तले कार्यक्रम हुए जिसमे गायक मंडलियो ने भजनों की आकर्षक प्रस्तुती दी इन प्रस्तुतियों पर महिलाए खूब झूमी | सुहाग की लम्बी उम्र की कामना के लिए निर्जला रहकर महिलाए हरतालिका तीज का व्रत रखती है | रात को महिलाए शिव जी पर बेल पत्र और फूल चढ़ाकर उनकी स्तुति करती है और पूरी रात अराधना कर जागरण करती है | इसी पर्व की छटा मंलगवार को दिखाई दी | पूरे दिन व्रत रखने के बाद रात महिलाओं ने जागरण कर बिताई | शहर में इस पर्व पर जगह जगह आयोजनों की परम्परा चली आ रही है | सबसे बड़ा आयोजन इंदौर के राजवाडा पर हुआ |  लोक संस्क्रति मंच के बेनर तले यहा हरतालिका पर्व पर भजन संध्या का आयोजन किया गया | शहर के ह्रदय स्थल राजवाडा पर होने वाल़े इस आयोजन में शहर भर की महिलाए बड़ी तादाद में यहा पहुचती है | रात युवतिया और महिलाए सज धज कर यहा पहुची | ख्यात भजन गायक द्वारका मंत्री के भजनों पर यहा हजारो की तादाद में आई महिलाए खूब झूमी | जगमगाती रौशनी के बीच पूरी रात मनाए गए जश्न में एक पल के लिए भी नहीं लगा की रात का समय है | महिलाए यहा पूरे उत्साह में नजर आई | अलसुबह तक तीज का ये उल्लास शहर में दिखाई दिया और शहर पूरी रात जागता नजर आया |

  • Related Posts

    योजनाओं का लाभ लेने हेतु आधारकार्ड बनवाएं – कलेक्टर

    शिवपुरी (IDS-PRO) जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि जिले में आधार कार्ड बनाए जाने हेतु आयोजित शिविरों में स्वप्रेरणा से पहुंचकर…

    माॅडल स्कूलों में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 3 जनवरी

    शिवपुरी (IDS-PRO) शिक्षा सत्र 2015-16 में जिला उत्कृष्ट विद्यालय (शा.उ.मा.वि.क्र.-1) और शा.उ.मा.वि.क्र.-2 के माॅडल स्कूलों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 03 जनवरी 2015 है जबकि प्रवेश चयन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 643 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 820 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 778 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 819 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 797 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 892 views
    भगवान के साथ रोटी