सेक्स के लिए जाने 10 ख़ास बाते

पहली बार सेक्स को लेकर मन में कई तरह की गलतफहमियां सवाल होते हैं, अगर आप इन 10 बातो को जानलेंगे तो लगभग सारे सवालो के जवाब मिल जाएंगे ।

1.) घबराने की जरूरत नहीं : अगर आप सोच रहे हैं कि आपका पहली बार सेक्स करने का एक्सीपीरियंस माइंड ब्लोइंग होगा तो शायद यह सही नहीं है। याद रखिए यह आपके लिए नया एक्सीपिरियंस है, इसलिए जरूरी है कि आप चीजों को आराम से करें। हो सकता है आपको पहली बार बहुत अच्छा एक्सपीरियंस न हो लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि चीजें बेहतर होती जाएंगी।

2.) जरूरतों को समझने की कोशिश करें : फर्स्ट टाइम लव मेकिंग के दौरान ऑर्गेजम की अपेक्षा न करें। इसके बजाय एक दूसरे की शारीरिक जरूरतों को समझने की कोशिश करें।

3.) दिखावा करने की जरूरत नहीं : महिलाओं के लिए फर्स्ट टाइम सेक्स के दौरान अपने पार्टनर को खुश करने के लिए झूठे ऑर्गेजम का दिखावा करने की जरूरत नहीं है। यह आपके लिए सेक्स करने का पहला अवसर है इसलिए आपका पार्टनर इसे समझेगा।

4.) गंदी बात की जरुरत नहीं : अक्सर लोग सोचते हैं कि पहली बार सेक्स से पहले डर्टी और नॉटी बातें करना जरूरी होता है। लेकिन यह सच नहीं है। फर्स्ट टाइम लव मेकिंग के दौरान आप बेड में अपने पार्टनर से क्या चाहती हैं इस पर बात करें। डर्टी टॉक बाद में भी कर सकते हैं।

5.) पहले करने का इंतजार ना करे : अक्सर महिलाएं प्यार दर्शाने के मामले में शर्मीली होती हैं। लेकिन फर्स्ट टाइम सेक्स के दौरान आप पहल करें और उनके प्यार करने का इंतजार न करें। अगर आप दोनों एक दूसरे के पहले करने का इंतजार करते रहे तो रात ऐसे ही बीत जाएगी!

6.) सेक्स करना बहुत आसान : अक्सर कहा जाता है कि पहली बार सेक्स करने में बहुत दर्द होता है लेकिन अगर ठीक से फोरप्ले किया जाए और आप इसके लिए पूरी तरह तैयार हों तो पहली बार सेक्स करना बहुत आसान हो जाता है और बहुत कम दर्द होता है। आप चाहें तो इस समय लुब्रीक्रेंट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

7.) साइज से कोई लेनादेना नहीं : यकीन मानिए सेक्स में साइज का कोई महत्व नहीं होता। महिलाओं में अक्सर यह भ्रम होता है कि उनके पार्ननर का साइज जितना बड़ा होता है उन्हें उतनी जल्दी ऑर्गेजम तक पहुचेंगी। लेकिन यह धारणा बिल्कुल अलग है। ऑर्गेजम का साइज से कोई लेनादेना नहीं होता है।

8.) पोर्न फिल्मों से बचे : अगर आपको लगता है कि आप भी पोर्न स्टार की तरह सेक्स कर पाएंगे तो आप गलत सोच रहे हैं। पोर्न फिल्मों में कई ऐक्ट तो फेक होते हैं और साथ ही आपकी बॉडी भी पोर्न स्टार्स जैसी नहीं होती। इसलिए उन्हें फॉलो करने की कोशिश न करें।

9.) जरुरी नहीं ब्लीडिंग हो : आमतौर पर लोगों में यह धारणा है कि फर्स्ट टाइम सेक्स के दौरान वर्जिन लड़की को ब्लीडिंग होना जरूरी है। लेकिन यह सही नहीं है। ब्लीडिंग का संबंध वर्जिनिटी से बिल्कुल नहीं है। ब्लीडिंग हाइमन के फटने से होती है, जो संभव है कि कभी उस पर खेलकूद या भागदौड़ के कारण दबाव पड़ने पर पहले ही फट गई हो। जरूरी नहीं है कि ऐसा सेक्स के दौरान ही हो।

10.) काम समय में ज्यादा एंजॉय : लोगों में यह धारणा है कि पहली बार सेक्स की अवधि बहुत लंबी होती है और इसका अंत ऑर्गेजम के रूप में होता है। लेकिन यह धारणा सही नहीं है और ऑर्गेजम के मामले में महिलाओं को निराशा हाथ लग सकती है। इसलिए जरूरी है कि पहली बार सेक्स के दौरान बिना किसी उम्मीद के सिर्फ इसे एंजॉय करने की कोशिश करें।

Related Posts

सेक्स के अलावा भी कंडोम का उपयोग है?

क्या आपको पता है कंडोम के सेक्स के अलावा भी बहुत सारे उपयोग है कंडोम बहुत सारे कामों में यूज में लिया जा सकता है। इसके वजह से हम कई…

शीघ्रपतन से छुटकारा, अपनाएं ये घरेलु उपाय

आजकल युवाओं में वीर्य यानि स्पर्म का जल्दी गिर जाना एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। इसका मुख्य कारण गन्दी फिल्में, बुक्स और टेंशन का अधिक होना है। जिसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 395 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 495 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 472 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 484 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 519 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 383 views
भगवान के साथ रोटी