रविवार को लॉक डाउन नही रहेगा।नाईट कर्फ्यू भी हटाया गया।

इंदौर में क्या-क्या खुलेगा आप खुद देखें…

# इंदौर में बंद पड़ी होटल, रेस्टोरेंट और बार अब खुल सकेंगे
रेस्टोरेंट्स और बार 50% क्षमता के साथ खुलेंगे
# होटलों में 100 % क्षमता के साथ कमरे भी उपलब्ध हो सकेंगे
# बीआरटीएस कॉरिडोर पर बसों का संचालन भी सुबह 8 से 12 बजे तक होगा
# सुबह 5 से 8 तक वाकिंग और साइकिलिंग के लिए बीआरटीएस का उपयोग किया जा सकेगा
# अन्य मार्गों पर चलने वाली सिटी बसें भी 15 दिन में शुरू की जा सकेगी
# रविवार का लॉकडाउन और रात्रिकालीन कर्फ्यू भी समाप्त कर दिया गया है

इंदौर । लाॅकडाउन के बाद से धीरे-धीरे खुल रहे इंदौर को शनिवार से पूरी तरह से अनलॉक हो जाएगा। शुक्रवार को इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने नाइट कर्फ्यू के साथ ही रविवार के लॉकडाउन काे भी खत्म करने की घाेषणा कर दी। इसके अलावा लंबे समय से थमे हुए बसाें के पहिए भी अब कल से दौड़ेंगे शुरू कर देंगे। बस ऑपरेटर्स की टैक्स की मांग काे सरकार ने मान लिया है। इसके बाद ही संचालक बस चलाने पर राजी हाे गए हैं। इसके अलावा इंदौर से भोपाल दौड़ने वाली एआईसीटीएसएल की बसों का भी संचालन शनिवार से शुरू हो रहा है। बीआरटीएस पर भी लंबे समय बाद आई बस दौड़ती नजर आएंगी। हालांकि, अभी पर्यटन को बंद रखने का कलेक्टर ने निर्णय लिया है।

बैठक के बाद बस आनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजमोहन राठी ने बताया कि करीब 5 दिन से हमारी चर्चा चल रही थी। शनिवार को शासन द्वारा टैक्स को लेकर हमारी मांगे मान ली गई हैं। इसके बाद हम अब आज या कल से बसों का संचालन शुरू कर देंगे। कलेक्टर के साथ हुई बैठक में संभाग, प्रदेश में बसों के संचालन के साथ ही आई बस और सिटी बस को लेकर भी चर्चा हुई। बस ओनर्स एसोसिएशन के साथ हुई बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा टैक्स माफी की मांग मानने की जानकारी दी गई।

लंबे समय बाद चलेंगी आई बसें
अगस्त तक पूरा टैक्स माफ कर दिया गया है। इसके साथ ही एसोसिएशन ने अपनी सेवाएं शुरू करने की घोषणा कर दी है। वहीं, कलेक्टर ने एआईसीटीएसएल की सेवाएं भी शुरू करने की घोषणा कर दी है। अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड (एआईसीटीएसएल) के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि बसों के संचालन पर निर्णय हो गया है। हम शनिवार से ज्यादा से ज्यादा बसों का संचालन शुरू कर देंगे। इसमें इंदौर-भोपाल चार्टर्ड के साथ ही बीआरटीएस पर दौड़ने वाली आई बस शामिल हैं।

सितंबर का 50 फीसदी टैक्स माफ
कलेक्टर ने बताया कि मार्केट के साथ ही औद्योगिक क्षेत्र पूरी तरह से खुल चुके हैं। ऐसे में टर्नओवर को बढ़ाने के लिए बसों का संचालन जरूरी था। इसे लेकर लंबे समय से बात चल रही थी। इनकी टैक्स माफी की मुख्य मांग को शासन ने मान लिया है। अगस्त तक पूरी तरह से टैक्स माफ किया गया है, जबकि सितंबर में 50 फीसदी टैक्स लिया जाएगा। यानी की सितंबर का भी 15 दिन का ही टैक्स देना होगा। किराए को लेकर समिति के साथ बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा।

  • Related Posts

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 395 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 495 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 472 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 484 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 519 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 383 views
    भगवान के साथ रोटी