ग्राम पंचायत सिलानगर सचिव निलंबित

शिवपुरी (IDS-PRO) जिले की करैरा जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत सिलानगर में शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी नीतियों का क्रियान्वयन पंचायत में नहीं होने, जनधन योजना अंतर्गत खाते न खुलवाने और जानकारी न देने, जनपद पंचायत पर आयोजित होने वाली साप्ताहिक समीक्षा बैठकों में अनुपस्थित रहने के आरोप में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य ने ग्राम पंचायत सिलानगर के सचिव योगेन्द्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर, निलंबन अवधि में सचिव का जनपद पंचायत खनियांधाना मुख्यालय नियत किया गया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मौर्य द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया है कि म.प्र. पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के नियम 3(1) (एक) (दो) (तीन) का पालन न करने एवं नियम 23 के प्रावधान व म.प्र. पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के तहत ग्राम पंचायत सिलानगर के सचिव योगेन्द्र शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 644 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 826 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 781 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 821 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 798 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 893 views
    भगवान के साथ रोटी