चुनाव में गड़बड़ी करने वाले लोगों पर विशेष निगरानी

शिवपुरी (IDS-PRO) त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 के दौरान की जाने वाली सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के संबंध में जिला दण्डाधिकारी श्री राजीव दुबे की अध्यक्षता में राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक श्री एम.एल.छारी, अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार, संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिले में तीन चरणों में संपादित हो रहे पंचायतों के चुनावों के दौरान मतदान केन्द्रों एवं मतगणना स्थल पर की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई।

जिला दण्डाधिकारी श्री दुबे ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए निर्देश दिए कि क्षेत्र के असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखे और ऐसे लोग जो निर्वाचन के दौरान गड़बड़ी कर सकते है या चुनाव को प्रभावित कर सकते है। उन लोगों को अभी से चिन्हित कर उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री एम.एल.छारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण करें। प्रत्येक घटना की वीडियोग्राफी आवश्यक रूप से कराई जाए। क्षेत्र में निरन्तर मोबाईल टीमें भी भ्रमण करें और ऐसे संवेदनशील क्षेत्र या पूर्व में जहां घटनाएं घटित हुई है। उन स्थानों पर विशेष निगरानी एवं सर्तकर्ता रखे। बैठक में राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों ने भी अपने-अपने सुझाव दिए।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 406 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 505 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 486 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 495 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 528 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 391 views
    भगवान के साथ रोटी