थाना देहात में मनाया गया ‘बाल दिवस’

शिवपुरी (IDS-PRO) भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस के रूप में पुलिस थाना देहात पर बाल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों को थाना प्रभारी श्री एम.के. गौतम एवं यातायात प्रभारी श्री पुरूषो एवं विश्नोई द्वारा बच्चों को देहात थाना में पुलिस की कार्यप्रणाली के साथ-साथ ट्राफिक नियमों एवं हेलमेट पहनने संबंधी आवश्यक जानकारी बच्चों को बताई गई। इसके साथ ही बच्चों को शस्त्रों के बारे में भी समझाईस दी गई। उन्होंने बच्चों को समझाया कि पुलिस जनता की हर परिस्थितियों में मददगार साबित होती है। बच्चों को तथा आपको पुलिस से नहीं डरना चाहिए। बल्कि किसी भी बात की जानकारी पुलिस के साथ साझा करनी चाहिए।
सीएसपी एस.के.एस.तोमर द्वारा बच्चों को समझाईस दी गई कि माता-पिता के साथ वाहन पर यात्रा करते समय उन्हे हेलमेट लगाने व ड्रायविंग लायसेंस साथ लेकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया जाए व बच्चों की कठिनाईयों को दूर करने हेतु उन्होंने पुलिस की मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर (100) को भी याद कराया।
मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आलोक कुमार सिंह ने सभी स्कूली बच्चों को बस यातायात से संबंधित जानकारी, थाने में अपराधियों से संबंधित जानकारी दी तथा बच्चों से स्कूल का नाम व बस नंबर एवं उनके माता-पिता के फोन नंबर के बारे में जानकारी रखने के लिए कहा गया। बच्चो के गुम होने पर चाइल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098 याद रखने हेतु कहा गया तथा हेलमेट एवं ड्रायविंग लायसेंस के महत्व के बारे में बताया।
इस अवसर पर थाना देहात प्रभारी श्री एम.के.गौतम, परिविक्षाधिन उपनिरीक्षक श्री विकास यादव, श्री कोमल परिहार, ए.एस.आई. श्री राजेन्द्र पाण्डे, एएसआई बहादुर सिंह एवं समस्त थाने का बल सहित अनेक स्कूली बच्चें उपस्थित थे।
  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 647 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 828 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 781 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 826 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 801 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 896 views
    भगवान के साथ रोटी