शिवपुरी तिराहे से शुरू हुआ साफ-सफाई अभियान

शिवपुरी (IDS-PRO) स्वच्छ भारत अभियान के तहत शिवपुरी शहर को सुंदर, स्वच्छ एवं आकर्षक बनाए जाने हेतु आज शुक्रवार को शहर के झांसी रोड़ तिराहे पर साफ-सफाई अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक श्री एम.एल.छारी, अतिरिक्त कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, नगर पालिका परिषद शिवपुरी के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल कुशवाह, उपाध्यक्ष श्री अनिल शर्मा (अन्नी), अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री डी.के.मौर्य सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी तथा अधिकारीगण आदि ने भी भाग लिया।

जिला कलेक्टर सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने महाराणा प्रताप समाधि स्थल से खेड़ापति मंदिर तक साफ-सफाई कर लोगों को अपने आसपास साफ-सुधरा रखने की समझाईस दी और कहा कि कचरा एवं उपयोग पश्चात पोलीथीन, डिस्पोजल गिलास आदि सामग्री डस्टवीन में ही डाले। इस दौरान जिला कलेक्टर श्री दुबे ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ठण्डी सड़क एवं सब्जी मण्डी का अवलोकन कर एकांगी मार्ग बनाए जाने पर भी चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 644 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 824 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 779 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 821 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 798 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 893 views
भगवान के साथ रोटी