श्री दुबे ने सांसद आदर्श गांव सिरसौद में क्रियान्वित होने वाली योजनाओं की समीक्षा की

शिवपुरी (IDS-PRO) सांसद आदर्श गांव योजना के तहत जिले के करैरा विकासखण्ड के चयनित सिरसौद गांव के समग्र विकास के लिए किए जाने वाले अधोसरंचना के कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को लाभांवित करने हेतु बनाई गई विभागवार कार्य योजना की समीक्षा जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे द्वारा की गई। जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
जिला कलेक्टर श्री दुबे ने सिरसौद गांव के समग्र विकास हेतु कार्य योजना के तात्कालीक एवं दीर्घकालीक लिए जाने वाले कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस गांव को एक आदर्श गांव के रूप में विकसित करना है। इसमें सभी विभागों की योजनाओं के तहत अंधोसंरचना के कार्यों के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना है। जो अन्य गांवो के लिए प्रेरणा बन सके। गांव के विकास में स्थानीय जन समुदाय का भी सहयोग लिया जाए।
श्री दुबे ने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन गांव के सभी अधिकारियों के आपसी समन्वयक से किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने हेतु सर्वे कर पात्र हितग्राहियों के पंजीयन की कार्यवाही करें। जिला कलेक्टर ने करैरा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए कि सांसद आदर्श ग्राम सिरसौद का बड़ा प्रवेश द्वार बनाने के साथ बड़े बोर्ड लगाए जाए। जिससे ग्रामीण को इस आदर्श ग्राम के रूप में जानकारी प्राप्त हो सके।
  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 647 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 828 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 781 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 826 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 801 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 896 views
    भगवान के साथ रोटी