श्री शर्मा ने रिटर्निंग आफीसरों से जानकारी ली

शिवपुरी (IDS-PRO) म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग ने शिवपुरी जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2014-15 हेतु पर्यवेक्षण कार्य के लिए नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक श्री वी.के.शर्मा ने पंचायत निर्वाचन हेतु नियुक्त रिटर्निंग आॅफीसर एवं सहायक रिटर्निंग आॅफीसरों से निर्वाचन कार्य की प्रगति की जानकारी ली। श्री शर्मा ने जिले में तीन चरणों मे संपन्न होने वाले पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए कहा कि पंच एवं सरपंच पद के मतदान के लिए मतदाता मतपत्र का उपयोग करेगा। वहीं प्रदेश में पहली वार जिला पंचायत सदस्य एवं जनपद पंचयत सदस्य के मतदान के लिए इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) का उपयोग मतदाता द्वारा किया जाएगा। जिसकी अधिक से अधिक जानकारी मतदाताओं को दी जाए। साथ ही यह भी बताया जाए कि मतदाता बिना किसी भय एवं डर के स्वतंत्रपूर्वक अपना मतदान करें। उन्होंने कहा कि मतपत्रों के मुद्रण स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधन किए जाए।

श्री शर्मा ने इस दौरान मतदान दलों के गठन एवं मतदान दलों के प्रशिक्षण, मतदान सामग्री का वितरण, मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर संबंधित रिटर्निंग आॅफीसरों द्वारा पंचायत निर्वाचन हेतु की गई तैयारियों एवं व्यवस्थाओं से अवगत कराया। बैठक में बताया गया कि प्रथम चरण के रूप में जिले की बदरवास एवं खनियांधाना में 13 जनवरी 2015 मतदान होगा। द्वितीय एवं तृतीय चरण के मतदान के लिए नाम-निर्देशन पत्र प्राप्ति कार्य 31 दिसम्बर 2014 से शुरू होगा। इस मौके पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शिवपुरी श्री डी.के.जैन, करैरा श्री ए.के.चांदिल, पोहरी श्री जे.एस.बघेल, डिप्टी कलेक्टर श्री पी.के.पाण्डे, तहसीलदार श्री एल.के.मिश्रा, ओ.पी.राजपूत आदि उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 646 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 827 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 781 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 824 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 799 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 894 views
    भगवान के साथ रोटी